Balrampur News: बाधाओं को मात देकर प्राची बनीं ताइक्वांडो की चैंपियन

बलरामपुर। जिले की बेटी प्राची शुक्ल ने साबित कर दिया है कि अगर जज्बा हो तो मंजिल कितनी भी कठिन क्यों न हो, हासिल की सकती है। सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली प्राची आज ताइक्वांडो में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। उनकी मेहनत और संघर्ष की कहानी बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है।प्राची अब तक 8 राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं। जहां उन्होंने 4 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। उन्होंने 11 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया और रेड बेल्ट हासिल कर ताइक्वांडो की ऊंचाइयों को छुआ। अपनी उपलब्धियों पर प्राची कहती हैं कि शुरुआत आसान नहीं थी। साधन सीमित थे, लेकिन परिवार का सहयोग और खुद पर विश्वास ही उनकी ताकत बना। खेल मैदान में उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया, मगर हार मानने के बजाय हर बार और मजबूत होकर लौटीं। उनकी यह सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि उन तमाम लड़कियों के लिए संदेश है जो घर की चौखट से बाहर निकलकर सपनों को उड़ान देना चाहती हैं। प्रीति आज युवतियों के लिए हिम्मत और मेहनत की मिसाल बन गई हैं।प्राची की ओलंपिक संघ ने की सराहना उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व देवीपाटन मंडल प्रभारी पूर्व आईएएस अधिकारी राम बहादुर ने भी प्राची की सराहना की। कहा कि प्राची जैसी प्रतिभाशाली खिलाड़ी जिले और प्रदेश की शान हैं। उनका संघर्ष और समर्पण युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। खेलों में आगे बढ़ने के लिए सरकार और संघ हमेशा ऐसे खिलाड़ियों का हरसंभव सहयोग करेगा। हमें विश्वास है कि प्राची भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगी।

#UpNews #BalrampurNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 28, 2025, 22:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Balrampur News: बाधाओं को मात देकर प्राची बनीं ताइक्वांडो की चैंपियन #UpNews #BalrampurNews #VaranasiLiveNews