Kangra News: बैजनाथ में शिवरात्रि महोत्सव के लिए पुलिस का सुरक्षा चक्र तैयार
बैजनाथ (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव बैजनाथ के सफल और सुरक्षित आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध कर ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। डीएसपी संदीप शर्मा के अनुसार चार दिवसीय उत्सव के दौरान सुरक्षा का जिम्मा तीन रिजर्व बटालियन और थाना बैजनाथ के करीब 100 जवानों के कंधों पर होगा। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र की 24 घंटे निगरानी की जाएगी।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टी-फैक्ट्री, एसडीएम कार्यालय, पुलिस थाना और मिनी सचिवालय की पार्किंग में निशुल्क वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए पुलिस ने क्यूआरटी (त्वरित कार्रवाई टीम) और महिला सुरक्षा दस्ता का गठन किया है। पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से भीड़ में अपने कीमती सामान का ध्यान रखने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत देने की अपील की है।महोत्सव के सुव्यवस्थित शुभारंभ के लिए विधायक किशोरी लाल और मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम संकल्प गौतम ने ऐतिहासिक शिव मंदिर तथा आवाही नाग मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। विधायक ने कहा कि यह महोत्सव हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया।भारी वाहनों की एंट्री बंद और रूट डायवर्जनमेले और झांकियों के दौरान भीड़ को देखते हुए भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। - मंडी मार्ग : भारी वाहनों को आवाही नाग मंदिर के पास रोका जाएगा।- पालमपुर मार्ग : वाहनों को टाशी जोंग के पास रोका जाएगा।- चौबीन मार्ग : टी-फैक्ट्री के पास वाहनों को रुकना होगा।- वोल्वो बसें : बीड-बिलिंग से दिल्ली जाने वाली वोल्वो बसें टाशी जोंग से ही संचालित होंगी।
#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 19:21 IST
Kangra News: बैजनाथ में शिवरात्रि महोत्सव के लिए पुलिस का सुरक्षा चक्र तैयार #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
