लखीमपुर खीरी: युवक की हत्या का 36 घंटे में खुलासा, मुठभेड़ में नामजद आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र के ढखिया मदन गांव में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। मंगलवार सुबह सिकंदराबाद-रायपुर मार्ग पर घुंसी मोड़ के पास चेकिंग के दौरान पुलिस की मुठभेड़ में नामजद आरोपी देवेश उर्फ बिल्लू पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, कारतूस और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है।

#CityStates #Crime #LakhimpurKheri #UttarPradesh #MurderAccused #Police #PoliceEncounter #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 10:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




लखीमपुर खीरी: युवक की हत्या का 36 घंटे में खुलासा, मुठभेड़ में नामजद आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली #CityStates #Crime #LakhimpurKheri #UttarPradesh #MurderAccused #Police #PoliceEncounter #VaranasiLiveNews