कानपुर: फ्लैट में घुसकर महिला को छेड़ा, धारदार हथियार से पति पर किया हमला, धमकी देकर भाग निकले, रिपोर्ट दर्ज

कानपुर में जाजमऊ के एमराल्ड गुलिस्तां अपार्टमेंट निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि 31 अक्तूबर 2026 की रात उनकी पत्नी घर पर अकेली थी। तभी अपार्टमेंट में रहने वाले फैज, कैफ, नवाब आलम और ईशान उनके फ्लैट में घुस आए। पत्नी से छेड़खानी की। उसके विरोध करने पर गाली-गलौज कर उठा ले जाने की धमकी दी। तब तक वह भी घर पहुंच गए। आरोप है कि हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। थाना प्रभारी प्रशांत मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।

#CityStates #Crime #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 10:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर: फ्लैट में घुसकर महिला को छेड़ा, धारदार हथियार से पति पर किया हमला, धमकी देकर भाग निकले, रिपोर्ट दर्ज #CityStates #Crime #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #VaranasiLiveNews