Maharashtra: PM मोदी ने मुंबई मेट्रो की दो लाइनों का किया उद्घाटन, CM शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस रहे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में लगभग 38,800 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके साथ हीउन्होंनेमुंबई मेट्रो की दो लाइनों का उद्घाटन भीकिया। इस मौके पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस समेत अन्य मौजूद थे। एमवीए सरकार ने महाराष्ट्र में विकास कार्य रुकवाए: शिंदे इस दौरान सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता सौभाग्यशाली है। पीएम मोदी आज विभिन्न परियोजनाओं और मुंबई मेट्रो की दो लाइनों का उद्घाटन करने के लिए यहां आए हैं। कुछ लोग चाहते थे कि पीएम मोदी को ऐसा करने को न मिले, लेकिन इसके उलट हो रहा है। एमवीए सरकार ने महाराष्ट्र में विकास कार्य रुकवाए थे। 2.5 साल से लोगों को पसंद नहीं करने वाली सरकार थी: फडणवीस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 में पीएम ने यहां कहा था कि डबल इंजन सरकार ने महाराष्ट्र को बदल दिया और कहा कि सरकार को सत्ता में वापस लाया जाए। आप पर भरोसा करके जनता ने सरकार वापस लाई, लेकिन कुछ लोग गुंडागर्दी में लिप्त थे और 2.5 साल से लोगों को पसंद नहीं करने वाली सरकार थी। बालासाहेब ठाकरे के सच्चे अनुयायी ने साहस दिखाया: डिप्टी-सीएम उन्होंने बालासाहेब ठाकरे के सच्चे अनुयायी एकनाथ शिंदे ने साहस दिखाया और आपके आशीर्वाद से जनता की पसंद की सरकार एक बार फिर महाराष्ट्र में आ गई। महाराष्ट्र विकास के रास्ते पर एक बार फिर तेजी से चलने लगा। राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने किया स्वागत इससे पहले पीएम मोदी मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे। यहां महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी, मुख्यमंत्री शिंदे, उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने उनका स्वागत किया। राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले भी इस दौरानमौजूद रहे।

#IndiaNews #National #PmNarendraModi #Maharashtra #2LinesOfMumbaiMetro #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 19, 2023, 17:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Maharashtra: PM मोदी ने मुंबई मेट्रो की दो लाइनों का किया उद्घाटन, CM शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस रहे मौजूद #IndiaNews #National #PmNarendraModi #Maharashtra #2LinesOfMumbaiMetro #VaranasiLiveNews