पीएम मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान: अब तक 36 देशों ने किया सम्मानित; कब-कब बढ़ा भारत का मान?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ओली दराजाली दोस्तलिक' से सम्मानित किया गया। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने रविवार को प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मान से नवाजा। जुलाई 2026 में इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया' मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेशी देशों से मिले अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की संख्या 35 हो गई है। भारत और उज्बेकिस्तान ने रविवार को व्यापार और निवेश, डिजिटल संपर्क, रक्षा और ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताशकंद में उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने और साझा विकास लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में काम करने पर जोर दिया। #WATCH | Tashkent, Uzbekistan: President Shavkat Mirziyoyev confers the Order of “Oliy Darajali Dustlik,” Uzbekistans supreme state award, on Prime Minister Narendra Modi (Source: ANI/DD) pic.twitter.com/WbHZtBB6ZU — ANI (@ANI) August 30, 2026 प्रधानमंत्री मोदी 29 से 30 अगस्त तक उज्बेकिस्तान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं। यह यात्रा राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर हो रही है। ताशकंद पहुंचने पर प्रधानमंत्री का औपचारिक स्वागत किया गया। इसके बाद दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। क्रम देश पीएम मोदी को मिला सम्मान वर्ष 1 सऊदी अरब किंग अब्दुलअजीज सैश 2016 2 अफगानिस्तान स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान 2016 3 फलस्तीन ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फलस्तीन 2018 4 संयुक्त अरब अमीरात ऑर्डर ऑफ जायद 2019 5 रूस ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल 2024 6 मालदीव ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन 2019 7 बहरीन किंग हमद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां 2019 8 अमेरिका लीजन ऑफ मेरिट 2020 9 भूटान ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो 2024 10 फिजी कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी 2023 11 पापुआ न्यू गिनी ग्रैंड कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू 2023 12 पलाऊ एबाक्ल अवॉर्ड 2023 13 मिस्र ऑर्डर ऑफ द नाइल 2023 14 फ्रांस ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर 2023 15 ग्रीस ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर 2023 16 डोमिनिका डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर 2024 17 नाइजीरिया ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर 2024 18 गुयाना ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस 2024 19 बारबाडोस ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम 2025 20 कुवैत ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर 2024 21 मॉरीशस ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन 2025 22 श्रीलंका श्रीलंका मित्र विभूषण 2025 23 साइप्रस ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III 2025 24 घाना ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना 2025 25 त्रिनिदाद और टोबैगो ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो 2025 26 ब्राजील ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस 2025 27 नामीबिया ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्विट्सचिया मिराबिलिस 2025 28 इथियोपिया ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया 2025 29 ओमान ऑर्डर ऑफ ओमान 2025 30 इस्राइल मेडल ऑफ द नेसेट 2026 31 स्वीडन रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, कमांडर ग्रैंड क्रॉस 2026 32 नॉर्वे ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट 2026 33 स्लोवाकिया ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस, प्रथम श्रेणी 2026 34 सेशेल्स गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन 2026 35 इंडोनेशिया बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया 2026 36 उज्बेकिस्तान ऑर्डर ऑफ ओली दराजाली दोस्तलिक 2026

#World #International #PmModi #NarendraModi #Uzbekistan #ShavkatMirziyoyev #OliDarajaliDostlik #StateHonour #InternationalHonour #IndiaUzbekistanRelations #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 30, 2026, 14:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पीएम मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान: अब तक 36 देशों ने किया सम्मानित; कब-कब बढ़ा भारत का मान? #World #International #PmModi #NarendraModi #Uzbekistan #ShavkatMirziyoyev #OliDarajaliDostlik #StateHonour #InternationalHonour #IndiaUzbekistanRelations #VaranasiLiveNews