पीईटी परीक्षा 2026: अंडरवियर में मोबाइल छिपाकर लाया डिवाइस, नकल का ऐसा तरीका; चकरा जाएगा दिमाग
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में रविवार को ब्लूटूथ बड्स और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पकड़े अभ्यर्थी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस को अभ्यर्थी ने बताया कि प्रयागराज के रहने वाले उसके एक दोस्त ने उसे नकल करने के लिए डिवाइस दी थी। मामले की जानकारी मिलने पर आगरा से आई एसटीएफ की टीम ने भी उससे पूछताछ की थी। रविवार को कचहरी रोड स्थित कुंवर रामचंद्र सिंह लाल सिंह कन्या इंटर कॉलेज में पीईटी की प्रथम पाली की परीक्षा चल रही थी। सुबह करीब 10:30 बजे कक्ष संख्या 4बी में परीक्षा दे रहे राकेश कुमार पुत्र कमलेश कुमार पटेल निवासी ढोकारी, थाना फूलपुर, प्रयागराज की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। कक्ष निरीक्षक आलोक कुमार और दिनेश सोलंकी ने इसकी जानकारी केंद्र अधीक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार को दी। तलाशी लेने पर उसके कान से ब्लूटूथ बड्स और खिड़की के पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुई। सूचना पर डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी गणेश प्रसाद साहा भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय एसओजी और आगरा एसटीएफ की टीम ने अभ्यर्थी से पूछताछ की। उसने बताया कि प्रवेश द्वार पर जांच से बचने के लिए डिवाइस अंडरवियर में छिपाकर लाया था। पकड़े जाने के डर से बाद में उसे खिड़की के पास रख दिया। पुलिस ने उसका मेडिकल कराने के बाद एसीजेएम प्रथम गरिमा सिंह के न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब उसके दोस्त की भूमिका की भी जांच कर रही है। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि परीक्षा में एक अभ्यर्थी ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़ा गया था। उसे गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें उसने बताया कि वह अंडरवियर में डिवाइस छिपाकर लाया था। उसके दोस्त के बारे में भी जानकारी की जा रही है। उसे न्यायालय से जेल भेज दिया गया है।
#CityStates #Agra #Mathura #Etah #Kasganj #UttarPradesh #PetExam2026 #Mainpuri #ExamCheating #BluetoothDevice #ElectronicDevice #HiddenMobilePhone #AgraStf #CandidateArrested #Jail #ExaminationMalpractice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 03, 2026, 06:03 IST
पीईटी परीक्षा 2026: अंडरवियर में मोबाइल छिपाकर लाया डिवाइस, नकल का ऐसा तरीका; चकरा जाएगा दिमाग #CityStates #Agra #Mathura #Etah #Kasganj #UttarPradesh #PetExam2026 #Mainpuri #ExamCheating #BluetoothDevice #ElectronicDevice #HiddenMobilePhone #AgraStf #CandidateArrested #Jail #ExaminationMalpractice #VaranasiLiveNews
