लुधियाना पुलिस ने दी चेतावनी: दो हजार के दिवाली गिफ्ट के लालच में न आएं, खाली हो सकता है बैंक खाता
त्यौहारों के इस उल्लासपूर्ण माहौल में साइबर ठगों ने भी अपनी कमर कस ली है और लोगों की खुशियों को मातम में बदलने के लिए नए हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए हैं। हाल ही में लुधियाना कमिश्नर ऑफ पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर लोगों को आगाह किया है कि ठग अब दो हजार रुपये के लुभावने दिवाली उपहार के बहाने लोगों की जेब पर डाका डाल रहे है। ठग सीधे मोबाइल उपयोगकर्ताओं के व्हाट्सएप पर मैसेज भेजते हैं, जिसमें दो हजार रुपये का नकद या तोहफा जीतने का दावा किया जाता है। संदेश के साथ एक फर्जी लिंक भी आया होता है, जिस पर उंगली रखते ही फोन का नियंत्रण जालसाजों के हाथ में चला जाता है और पलक झपकते ही बैंक खाते खाली होने का खतरा मंडराने लगता है। पुलिस की शुरुआती छानबीन में यह बात सामने आई है कि इन वारदातों के तार सरहद पार बैठे साइबर अपराधियों से जुड़े हुए हैं। इस गंभीर खतरे को देखते हुए प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी अपरिचित या संदेह लिंक को छूने की भूल न करें। यहाa तक कि यदि ऐसा कोई मैसेज आपके किसी करीबी या रिश्तेदार के नंबर से भी आए, तब तक पूरी सतर्कता बरतें जब तक उसकी कलेरिफिकेशन की पुष्टि न हो जाए। पुलिस के एक जिम्मेदार अधिकारी ने इस दौरान बात कहते हुए याद दिलाया कि दो हजार रुपये भले ही कुछ लोगों के लिए मामूली रकम प्रतीत हों, लेकिन अभाव में जी रहे परिवारों के लिए यह पूरी दिवाली रोशन करने का जरिया होते हैं। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस मैसेज को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें ताकि कोई भी परिवार इस ऑनलाइन जालसाजी का शिकार न बने। यदि कोई इस धोखाधड़ी की चपेट में आ भी जाता है, तो उसे घबराने के बजाय तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करना चाहिए और स्थानीय थाने में सूचना दर्ज करानी चाहिए, ताकि समय रहते ठगों के खातों को सीज कर पैसों को बचाया जा सके।
#CityStates #Ludhiana #Punjab #LudhianaPolice #DiwaliGift #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 03, 2026, 06:05 IST
लुधियाना पुलिस ने दी चेतावनी: दो हजार के दिवाली गिफ्ट के लालच में न आएं, खाली हो सकता है बैंक खाता #CityStates #Ludhiana #Punjab #LudhianaPolice #DiwaliGift #VaranasiLiveNews
