Noida News: दुर्गा उत्सव में दीं प्रस्तुतियां

नोएडा (संवाद)। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को शहर के मंदिरों में मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की गई। सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-2 के लाल मंदिर और सेक्टर-20 स्थित हनुमान मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।सेक्टर-49 के बरौला में बुधवार को लेडी क्लब 49 की ओर से दुर्गा पूजा उत्सव आयोजित किया गया। इसमें 32 महिलाओं ने मां दुर्गा पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में करीब 100 महिलाएं उपस्थित रहीं।

#PerformancesGivenDuringDurgaUtsav #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 14, 2026, 18:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: दुर्गा उत्सव में दीं प्रस्तुतियां #PerformancesGivenDuringDurgaUtsav #VaranasiLiveNews