Chamba News: गुवाड़ में लोगों को दी कानून की जानकारी

चंबा। विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंबा ने पंचायत घर गुवाड़ में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। सहायक विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता नवीन सिंह ठाकुर ने संसाधन व्यक्ति के रूप में लोगों को मानव तस्करी के विभिन्न स्वरूपों, इसके दुष्परिणाम, कानूनी प्रावधानों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को दें। इस दौरान नालसा जागृति योजना, संवाद योजना, नालसा वीर परिवार सहायता योजना-2025 और मानव-वन्यजीव संघर्ष के पीड़ितों के लिए नालसा योजना-2025 की जानकारी भी दी गई। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

#PeopleInThe*Guwad*WereInformedAboutTheLaw. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 30, 2026, 17:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: गुवाड़ में लोगों को दी कानून की जानकारी #PeopleInThe*Guwad*WereInformedAboutTheLaw. #VaranasiLiveNews