Maharajganj News: तीन दिन के त्योहार पर यात्रियों की मुसीबत

महराजगंज। धनतेरस से लेकर दिवाली तक शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री ने बाहर से आने वाले यात्रियों की मुसीबत बढ़ा दी है। गोरखपुर, दिल्ली, मुंबई से आने वाली बसों को शिकारपुर में ही रोक दिया जा रहा है। वहां से यात्रियों को टेंपो या अन्य वाहनों से करीब आठ किमी की दूरी तय करके शहर आना पड़ रहा है।त्योहार पर घर लौटने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी दिन ढलने के बाद हो रही है। शाम होते ही बैकुण्ठपुर से शहर के लिए ऑटो-टेंपो मिलना मुश्किल हो जाता है। यात्री सामान लेकर सड़क पर भटकते नजर आए। कई यात्रियों को महंगे दाम पर निजी वाहन बुक करने पड़े।बस स्टेशन पर भी नहीं मिल रही सटीक जानकारी : दिल्ली से ठूठीबारी के लिए आ रहे राजेश, संध्या, सोनम व रामप्रसाद ने बताया कि दिवाली में गांव आ रहे थे। दिल्ली से गोरखपुर तो पहुंच गए, लेकिन गोरखपुर से महराजगंज रूट पर बैकुण्ठपुर ही हमें उतार दिया गया। बस स्टेशन तो किसी तरह पहुंच गए, लेकिन अब ठूठीबारी की बस कहां मिलेगी, इस बारे में डिपो पर सटीक जानकारी नहीं मिल रही है।

#PassengersHaveToTravelADistanceOfAboutEightKilometersByTempoOrOtherVehiclesToReachTheCity. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 08, 2026, 02:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Maharajganj News: तीन दिन के त्योहार पर यात्रियों की मुसीबत #PassengersHaveToTravelADistanceOfAboutEightKilometersByTempoOrOtherVehiclesToReachTheCity. #VaranasiLiveNews