Parliament LIVE: लोकसभा में संविधान संशोधन पर चर्चा, विपक्ष खिलाफ; राज्यसभा उपसभापति पद पर हरिवंश का नामांकन

संसद में आज से 33% महिला आरक्षण और लोकसभा में सीटों को बढ़ाने के लिए किए जाने वाले परिसीमन पर चर्चा की शुरुआत होगी। संसद सत्र की शुरुआत से पहले पीएम मोदी ने कहा कि देश नारी सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है। एक्स हैंडल पर एक संदेश में प्रधानमंत्री ने लिखा, 'आज से शुरू हो रही संसद की विशेष बैठक में हमारा देश नारी सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है। हमारी माताओं-बहनों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है और यही भावना लेकर हम इस दिशा में दृढ़ता से आगे बढ़ रहे हैं।' उन्होंने अपने इस कथन के साथ संस्कृत भाषा के सुभाषित का भी उल्लेख किया। पीएम मोदी ने लिखा; व्युच्छन्ती हि रश्मिभिर्विश्वमाभासि रोचनम्। ता त्वामुषर्वसूयवो गीर्भिः कण्वा अहूषत॥ विपक्ष कर रहा विरोध, CM स्टालिन ने विधेयक की प्रति जलाई तमिलनाडु के नामक्कल में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्र सरकार के परिसीमन प्रस्ताव के खिलाफ जोरदार विरोध किया। इस दौरान उन्होंने काले कपड़े पहनकर काला झंडा फहराया और प्रस्तावित परिसीमन बिल की प्रति जलाकर अपना विरोध जताया। मुख्यमंत्री स्टालिन ने इस कदम को तमिलनाडु के हितों के खिलाफ बताया और कहा कि यह फैसला राज्य के राजनीतिक संतुलन को प्रभावित कर सकता है। विरोध के दौरान राज्य में सरकार के खिलाफ नाराजगी का माहौल भी देखने को मिला। #WATCH | Namakkal | DMK President and Tamil Nadu CM MK Stalin wearing black attire hoists a black flag in protest against the Centre's delimitation move. He also burns a copy of the Delimitation bill. (Video source: DMK) pic.twitter.com/5DioOoBYMe — ANI (@ANI) April 16, 2026

#IndiaNews #National #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 16, 2026, 09:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



Parliament LIVE: लोकसभा में संविधान संशोधन पर चर्चा, विपक्ष खिलाफ; राज्यसभा उपसभापति पद पर हरिवंश का नामांकन #IndiaNews #National #VaranasiLiveNews