महाराष्ट्र: मुंबई के सीपीडब्ल्यूडी इंजीनियर समेत पांच गिरफ्तार, 50 लाख रुपये रिश्वत का आरोप
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मुंबई में 50 लाख रुपये के रिश्वत मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें सीपी डब्ल्यूडी के कार्यकारी इंजीनियर विक्रांत वर्मा और उनके रिश्तेदार सौरव गुप्ता शामिल हैं। बाया ग्रुप ऑफ कंपनीज के उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, प्रबंधक चेतन महाजन और रेनेसां फर्म के साझेदार अनिल देशमुख भी पकड़े गए हैं। यह गिरफ्तारी भूमि संबंधी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने के आरोप में हुई है। एफआईआर के अनुसार, वर्मा ने मुंबई के वडाला में एक भूखंड पर NOC के लिए 1 करोड़ रुपये मांगे थे। बाद में यह राशि 70 लाख रुपये पर तय हुई। यह NOC सीपी डब्ल्यूडी के जमीन पर कोई दावा न होने की पुष्टि के लिए था। सीबीआई ने 1 अक्तूबर को जाल बिछाकर वर्मा के रिश्तेदार को 50 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। कार्यकारी इंजीनियर को नवी मुंबई के वाशी में रिश्वत का इंतजार करते हुए गिरफ्तार किया गया। तलाशी में 50 लाख रुपये की रिश्वत राशि के अलावा करीब 53.87 लाख रुपये नकद और संपत्ति के दस्तावेज भी मिले हैं।
#IndiaNews #National #Maharashtra #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 03, 2026, 02:37 IST
महाराष्ट्र: मुंबई के सीपीडब्ल्यूडी इंजीनियर समेत पांच गिरफ्तार, 50 लाख रुपये रिश्वत का आरोप #IndiaNews #National #Maharashtra #VaranasiLiveNews
