कम उम्र में भी हो सकती है पार्किंसंस बीमारी! डॉक्टर से जानें इसके शुरुआती संकेत

Parkinson's Disease in Young Adults:पार्किंसंस बीमारी का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मन में बुजुर्गों की तस्वीर उभरती है। आमतौर पर इसे बढ़ती उम्र से जुड़ी बीमारी माना जाता है, लेकिन अब कम उम्र में भी इसके मामले सामने आ रहे हैं। 40 से 50 वर्ष की उम्र के आसपास हाथों में कंपन, मांसपेशियों में अकड़न, चलने की गति धीमी होना और लिखावट छोटी होने जैसे बदलाव इस बीमारी के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। कई बार लोग इन लक्षणों को तनाव, थकान या नींद की कमी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे बीमारी की पहचान में देरी हो सकती है। सीनियर कंसल्टेंट न्यूरोलॉजिस्ट एवं यूनिट हेड, क्लिनिकल लीड डॉ. नेहा पंडिता के मुताबिक, पार्किंसंस का फिलहाल कोई स्थायी इलाज नहीं है, लेकिन समय पर पहचान, दवाओं, फिजियोथेरेपी और नियमित व्यायाम से इसके लक्षणों को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं कम उम्र में पार्किंसंस होने के कारण, शुरुआती लक्षण और बचाव व उपचार से जुड़ी जरूरी बातें।

#HealthFitness #National #Parkinson'sDiseaseInYoungAdults #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 23, 2026, 11:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कम उम्र में भी हो सकती है पार्किंसंस बीमारी! डॉक्टर से जानें इसके शुरुआती संकेत #HealthFitness #National #Parkinson'sDiseaseInYoungAdults #VaranasiLiveNews