Kangra News: परौर छिंज मेला 19 मार्च से, बड़ी कुश्ती के विजेता को मिलेगी बाइक
सुलह (कांगड़ा)। छिंज मेला कमेटी परौर की बैठक रविवार को पंचायत सामुदायिक केंद्र में रोजी राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से मेले की तैयारियों पर चर्चा कर खेल प्रतियोगिताओं और पुरस्कार राशि का निर्धारण किया गया। निर्णय लिया गया कि बड़ी कुश्ती के विजेता को बाइक देकर सम्मानित किया जाएगा। मेला कमेटी के प्रधान अश्वनी चौधरी ने बताया कि इस बार दंगल और अन्य खेलों के लिए विशेष बजट रखा गया है। बड़ी कुश्ती के विजेता को बाइक और उपविजेता को 31,000 रुपये नकद दिए जाएंगे। छोटी कुश्ती के विजेता को 15,000 और उपविजेता को 9,000 रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। मेले के दौरान होने वाली वॉलीबाल व कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता की विजेता टीम को 11,000 और उपविजेता को 7,100 रुपये दिए जाएंगे।मेले में पहली बार महिला कबड्डी और रस्साकशी का आयोजन होगा, जिसमें रस्साकशी की विजेता टीम को 11,000 रुपये दिए जाएंगे। मेले के दौरान व्यापारिक गतिविधियों के लिए दुकानों का भूमि आवंटन 11 मार्च को किया जाएगा। बैठक में सचिव नवीन आनंद सहित प्रीतम चौधरी, अशोक, राहुल और अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 19:03 IST
Kangra News: परौर छिंज मेला 19 मार्च से, बड़ी कुश्ती के विजेता को मिलेगी बाइक #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
