Rohtak News: कच्चा बेरी रोड पर ओवरफ्लो सीवर हुए साफ, निगम ने सड़क से गोबर हटवाया

माई सिटी रिपोर्टर रोहतक। शहर के कच्चा बेरी रोड पर ओवरफ्लो हो रहे सीवर मंगलवार को शांत हो गए। नगर निगम प्रशासन ने विशेष सफाई अभियान चलाकर सड़क से गोबर हटवाया और व्यवस्था दुरुस्त की। सोमवार को निगम कर्मचारियों ने तीन डेयरियों के 14,000 रुपये के चालान भी किए थे।मंगलवार को नगर निगम की टीम कच्चा बेरी रोड पर पहुंची और अभियान चलाकर ओवरफ्लो सीवर की सफाई की। इस दौरान सीवर और पास की नालियों से भारी मात्रा में गोबर निकला। डेयरियों से निकला यह गोबर नालों व सीवर को जाम किए हुए था। इस कारण दूषित पानी सड़क पर दूर तक जमा रहता था। लोगों को इसी गंदे पानी के बीच से आवागमन करना पड़ता था। इस गंभीर समस्या को लेकर लोगों ने प्रदर्शन भी किया था। उन्होंने अधिकारियों से व्यवस्था बनाने की गुहार लगाई थी।सड़क पर दूषित पानी भरने से दुकानों पर नहीं आ रहे थे ग्राहक दुकानदार मदनलाल, सुरेंद्र, बसंत लाल और गिरधारी लाल ने अपनी परेशानी बताई। दूषित पानी सड़क पर जमा होने से ग्राहक नहीं आ पा रहे थे। इससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा था। अब सफाई होने से उन्हें राहत मिली है और ग्राहकों के लिए दुकान तक पहुंचना आसान हुआ है। 01-रोहतक स्थित कच्चा बेरी रोड पर सफाई करते निगम कर्मचारी। संवाद 01-रोहतक स्थित कच्चा बेरी रोड पर सफाई करते निगम कर्मचारी। संवाद

#OverflowingSewersOnKachchaBeriRoadCleared;MunicipalCorporationHadDungRemovedFromTheRoad. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 28, 2026, 17:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: कच्चा बेरी रोड पर ओवरफ्लो सीवर हुए साफ, निगम ने सड़क से गोबर हटवाया #OverflowingSewersOnKachchaBeriRoadCleared;MunicipalCorporationHadDungRemovedFromTheRoad. #VaranasiLiveNews