Janganana: सात मई से शुरू होगी स्व-गणना, घर बैठे ऐसे दर्ज कर सकेंगे अपना परिवार का विवरण
जनगणना-2027 के प्रथम चरण की प्रक्रिया अब एक डिजिटल मोड़ लेने जा रही है। मकान सूचीकरण एवं आवास गणना के अंतर्गत सात मई से स्व-गणना का काम शुरू किया जा रहा है। नागरिक अब स्वयं पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। स्व-गणना के लिए नागरिकों को आधिकारिक जनगणना पोर्टल पर जाना होगा। वहां अपने मोबाइल नंबर के जरिए पंजीकरण करने के बाद एक यूनीक आईडी प्राप्त होगी। इस आईडी का उपयोग कर व्यक्ति अपने परिवार का विवरण भर सकेगा। डाटा भरने के बाद एक रसीद प्राप्त होगी, जिसे बाद में घर आने वाले प्रगणक को दिखाना होगा। भारत सरकार के निर्देशों के तहत इस बार आम जनता को ऑनलाइन माध्यम से स्व-गणना की सुविधा दी गई है, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सटीक बनेगी। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक दिन को एक विशेष थीम समर्पित की गई है।- अविनाश कुमार, जिलाधिकारी यहां से कर सकेंगे स्व-गणना स्व-गणना लिंक
#CityStates #Aligarh #UttarPradesh #SelfJanganana #OnlineJangananaKaiseKare #OnlineSelfJangananaProcess #AligarhNews #SelfCensus2026Link #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 13:42 IST
Janganana: सात मई से शुरू होगी स्व-गणना, घर बैठे ऐसे दर्ज कर सकेंगे अपना परिवार का विवरण #CityStates #Aligarh #UttarPradesh #SelfJanganana #OnlineJangananaKaiseKare #OnlineSelfJangananaProcess #AligarhNews #SelfCensus2026Link #VaranasiLiveNews
