Noida News: अब 125 दिन रोजगार की गारंटी-डॉ. महेश शर्मा

फोटो -- अवश्यग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी के सैंथली दयानगर गांव में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अभियान के तहत कृषक श्रमिक ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें 18.71 करोड़ रुपये की लागत की सड़कों का शिलान्यास हुआ। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि मनरेगा में लोगों को 100 दिन का रोजगार देने का वादा किया गया था और वीबी-जी-राम-जी में 125 दिन के रोजगार की गारंटी है। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि मनरेगा योजना में बहुत भ्रष्टाचार था। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, ग्राम प्रधान अंजू भाटी, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी, दीपक भारद्वाज, मनोज मावी मौजूद रहे।

#Now #125DaysOfGuaranteedEmployment-Dr.MaheshSharma #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 24, 2026, 18:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: अब 125 दिन रोजगार की गारंटी-डॉ. महेश शर्मा #Now #125DaysOfGuaranteedEmployment-Dr.MaheshSharma #VaranasiLiveNews