Mandi News: तीन साल बाद भी हिट एंड रन का सुराग नहीं, दोबारा जांच की मांग खारिज
मंडी। सड़क हादसे में पिता की मौत के तीन साल बाद भी न वाहन का पता चला और न ही चालक का। बेटे ने मामले की दोबारा जांच की मांग को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया, लेकिन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, कोर्ट नंबर-2 सरकाघाट ने उसकी विरोध याचिका खारिज कर दी। अदालत ने पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर पुलिस की अनट्रेस रिपोर्ट स्वीकार कर ली। हालांकि, नया सुराग मिलने पर पुलिस दोबारा जांच कर सकेगी।मामला नौ सितंबर 2022 का है। मशयाणी निवासी धनीराम (39) सड़क पर घायल अवस्था में मिले थे। परिजन उन्हें बलद्वाड़ा अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे विशाल कुमार की शिकायत पर हटली थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।पुलिस ने जांच के दौरान करीब 150 लोगों से लिखित और 200 लोगों से मौखिक पूछताछ की, लेकिन न वाहन का पता चला और न चालक का। विशाल कुमार ने एक वाहन की जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। हालांकि, अदालत ने पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर दोबारा जांच की मांग खारिज कर दी।
#NoLeadsInHit-and-runCaseEvenAfterThreeYears;DemandForAFreshInvestigationRejected #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 31, 2026, 00:10 IST
Mandi News: तीन साल बाद भी हिट एंड रन का सुराग नहीं, दोबारा जांच की मांग खारिज #NoLeadsInHit-and-runCaseEvenAfterThreeYears;DemandForAFreshInvestigationRejected #VaranasiLiveNews
