Chandigarh News: अमृतसर में नौ नशा तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन व ड्रग मनी बरामद
अमृतसर। सीमावर्ती जिला अमृतसर देहाती पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हेरोइन और ड्रग मनी बरामद कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए हैं।थाना भिंडी सैदा पुलिस ने गांव चक वजीर निवासी शेर सिंह उर्फ शेरा को गिरफ्तार कर 4 ग्राम हेरोइन बरामद की। थाना झडेर की टीम ने गांव सैसरा खुर्द निवासी जसकरण सिंह से 6 ग्राम हेरोइन जब्त की। थाना कंबो पुलिस ने गांव बल कलां निवासी गुलशन को 6 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया।थाना जंडियाला गुरु पुलिस ने गांव सिधवा (जिला तरनतारन) निवासी जुगराज सिंह और गुरप्रीत सिंह को मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर उनसे 8 ग्राम हेरोइन और 1200 रुपये ड्रग मनी बरामद की। थाना ब्यास ने गांव जोधे निवासी राज सिंह से 6 ग्राम हेरोइन और 600 रुपये ड्रग मनी जब्त की। इसके अलावा थाना बाबा बकाला साहिब पुलिस ने सरबजीत सिंह उर्फ डोली और गगनदीप सिंह को 7 ग्राम हेरोइन व 800 रुपये ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया। थाना लोपोके पुलिस ने चौगावां निवासी संदीप सिंह उर्फ सनी को 3 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया। संवाद
#NineDrugTraffickersArrestedInAmritsar #HeroinAndDrugMoneyRecovered. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 16:54 IST
Chandigarh News: अमृतसर में नौ नशा तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन व ड्रग मनी बरामद #NineDrugTraffickersArrestedInAmritsar #HeroinAndDrugMoneyRecovered. #VaranasiLiveNews
