Update: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस स्थानीय उम्मीदवारों को देगी वरीयता; मस्कट के लिए आज से एअर इंडिया की उड़ान

कांग्रेस ने तय किया है कि वह राज्यसभा चुनाव में छत्तीसगढ़, तेलंगाना और हिमाचल में स्थानीय उम्मीदवारों को वरीयता देगी। राज्यसभा चुनावों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक के बाद सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक अभिषेक मनु सिंघवी इकलौता उम्मीदवार होंगे, जिन्हें तेलंगाना से फिर से राज्यसभा के चुनावी समर में पार्टी हाथ का साथ देगी। महाराष्ट्र, हरियाणा, तेलंगाना, हिमाचल और छत्तीसगढ़ में उम्मीदवारों के नामों को लेकर विस्तार से चिंतन के बाद मंगलवार को उम्मीदवारों के नामों का एलान कर सकती है। दरअसल, पिछले राज्यसभा चुनावों में हिमाचल में बाहरी बनाम स्थानीय के मुकाबले में बहुमत के बाद भी मुंह खाने के बाद इस बार फूंक-फूंक कर कदम रख रही। इस क्रम में पार्टी ने पहले चुनावी राज्यों के साथ बैठक की। इसके बाद शीर्ष नेतृत्व ने बैठक की और आज एक दौर की चर्चा की है। इस कारण कहा जा रहा कि हिमाचल से प्रतिभा सिंह और आनंद शर्मा का नाम है। इनमें आनंद के चुने जाने की अधिक संभावना है। चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 37 सीटों पर चुनाव का एलान किया है।

#IndiaNews #National #NewsUpdatesOf3March #Congress #RsPolls #WestBengalElections #SabarimalaCase #NewsInHindi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 03, 2026, 03:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Update: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस स्थानीय उम्मीदवारों को देगी वरीयता; मस्कट के लिए आज से एअर इंडिया की उड़ान #IndiaNews #National #NewsUpdatesOf3March #Congress #RsPolls #WestBengalElections #SabarimalaCase #NewsInHindi #VaranasiLiveNews