न्यूज अपडेट: आंध्र प्रदेश में सड़क हादसा, चार लोगों की मौत; ओडिशा के थाने में बुजुर्ग ने जहर पिया

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में सड़क हादसे के कारण चार लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक तंगुतुरु टोल गेट के पास एक लॉरी और कार की टक्कर से हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। राज्य परिवहन मंत्री के दफ्तर से जारी बयान के मुताबिक हादसे की चपेट में आए लोग पंचायत चुनाव में वोट डालने के लिए कर्नाटक से अपने पैतृक गांव जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। ओडिशा: पुलिस की कथित प्रताड़ना से परेशान बुजुर्ग ने थाने में पिया जहर ओडिशा के केंद्रापाड़ा जिले में पुलिस थाने के अंदर एक बुजुर्ग ने कथित तौर पर जहर पी लिया। 68 वर्षीय शिव प्रसाद प्रधान का आरोप था कि पुलिस उनके बेटे और बहू के खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रही थी और उन्हें परेशान किया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, बैपुर गांव के रहने वाले शिव प्रसाद ने पिछले महीने अपने बेटे पर पत्नी के साथ मिलकर तीन साल से प्रताड़ित करने, आर्थिक मदद नहीं देने और धमकी देने का आरोप लगाया था। उनकी पत्नी सरस्वती ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं। बुजुर्ग अपने बेटे से अलग रह रहे थे। शनिवार को वह शिकायत के सिलसिले में केंद्रापड़ा सदर थाने पहुंचे थे। उनके दामाद ने आरोप लगाया कि वहां पुलिसकर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इससे परेशान होकर उन्होंने थाने में ही जहर पी लिया। उन्हें पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

#IndiaNews #National #NewsUpdates #NewsUpdatesOf28Nov #Politics #Crime #CentralGovt #NewsInHindi #HindiNews #Bengaluru #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 29, 2026, 00:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




न्यूज अपडेट: आंध्र प्रदेश में सड़क हादसा, चार लोगों की मौत; ओडिशा के थाने में बुजुर्ग ने जहर पिया #IndiaNews #National #NewsUpdates #NewsUpdatesOf28Nov #Politics #Crime #CentralGovt #NewsInHindi #HindiNews #Bengaluru #VaranasiLiveNews