Aligarh News: 22 करोड़ से खंडेहा, गोमत व कमालपुर में बनेंगे नए बिजलीघर

जिले के देहात क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। खंडेहा, गोमत व कमालपुर में तीन नए बिजलीघर स्थापित किए जाएंगे। खंडेहा, गोमत बिजलीघर के निर्माण के लिए शासन स्तर से बजट भी जारी कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने भी बिजली विभाग को भूमि उपलब्ध करा दी है, इससे जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। ॉ अधीक्षण अभियंता देहात अंशुमान यादव के अनुसार खंडेहा में 5.62 करोड़, गोमत में 8.23 करोड़ व कमालपुर में 7.80 करोड़ रुपये की लागत से पांच-पांच एमवीए क्षमता के नए बिजलीघर बनाए जाएंगे। इन उपकेंद्रों के निर्माण से आसपास के गांवों को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। नए बिजलीघरों के चालू होने से लाइन लॉस कम होगा, फाल्ट की स्थिति में आपूर्ति बहाल करने में आसानी होगी और उपभोक्ताओं को कम वोल्टेज की समस्या से भी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि खंडेहा व गोमत बिजलीघर के लिए बजट मिल चुका है, जबकि कमालपुर के लिए प्रस्ताव शासन में लंबित है। यहां भी बजट मिलने पर काम शुरू कराया जाएगा।

#AligarhNews #PowerHouse #Iglas #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 02:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: 22 करोड़ से खंडेहा, गोमत व कमालपुर में बनेंगे नए बिजलीघर #AligarhNews #PowerHouse #Iglas #VaranasiLiveNews