Nepal Elections: झापा में बालेन-ओली के बीच सियासी संग्राम तेज, इस बार नेपाल में कड़ा होगा चुनावी मुकाबला

नेपाल में पांच मार्च को होने वाले आम चुनाव से कुछ सप्ताह पहले झापा निर्वाचन क्षेत्र में सियासी संग्राम तेज हो गया है। यहां काठमांडू के पूर्व महापौर बालेंद्र शाह 'बालेन' का मुकाबला अपदस्थ पीएम केपी शर्मा ओली से है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के बालेन कोशी प्रांत के झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र पहुंचे। उनके मैदान में होने से यूएमएल अध्यक्ष ओली का मुकाबला मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें - Bangladesh Polls: बांग्लादेश में आज थमेगा चुनावी शोर; BNP ने लगाई वादों की झड़ी, कहा- बनाएंगे आत्मनिर्भर देश पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली ने इस निर्वाचन क्षेत्र में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया है। उन्होंने झापा जिले से अब तक सात में से छह संसदीय चुनाव जीते हैं। बालेन ने भी झापा पहुंचने के बाद अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया। ओली-बालेन दोनों के लिए चुनौती राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सूत्रों ने बताया कि बालेंद्र शाह बालेन ने झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र में 12 स्थानों का दौरा किया और घर-घर जाकर प्रचार किया। बालेन ने पहले ही पारंपरिक दलों को सीधे चुनौती देने और पीएम पद के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है इसीलिए वह ओली के गढ़ माने जाने वाले क्षेत्र से खड़े हुए हैं। यह क्षेत्र बालेन और ओली दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण है। यह भी पढ़ें - Bangladesh Referendum: जनमत संग्रह से पहले मोहम्मद यूनुस की खुली अपील, कहा- 'हां' बोलेगा तो बदलेगा बांग्लादेश झापा जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम- पुलिस नेपाल पुलिस के अनुसार, जैसे-जैसे चुनाव प्रचार तेज हो रहा है, उसके साथ ही झापा जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हालांकि, इस सीट से अन्य राजनीतिक दलों के भी उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला ओली और बालेन में है। अन्य उम्मीदवारों में नेपाली कांग्रेस से मंधारा पौडेल, नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी से रणजीत तमांग और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी से लक्ष्मी संगरौला शामिल हैं। अन्य वीडियो

#World #International #NepalElections #PoliticalBattle #BalendraShah #KpSharmaOli #JhapaNepal #NepalGeneralElection #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 10, 2026, 03:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Nepal Elections: झापा में बालेन-ओली के बीच सियासी संग्राम तेज, इस बार नेपाल में कड़ा होगा चुनावी मुकाबला #World #International #NepalElections #PoliticalBattle #BalendraShah #KpSharmaOli #JhapaNepal #NepalGeneralElection #VaranasiLiveNews