Hardoi News: कड़ी सुरक्षा और सख्ती के बीच हुई नीट परीक्षा, 92 फीसदी हुए शामिल
हरदोई। मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और सख्ती के बीच हुई। कुल पंजीकृत आवेदकों में से करीब 92 प्रतिशत छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। कड़े नियमों और सघन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया।जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर रविवार दोपहर दो बजे से नीट परीक्षा हुई। परीक्षा से एक घंटे पूर्व से केंद्रों पर आवेदकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति के उपरांत प्रवेश दिया गया। शाम सवा पांच बजे परीक्षा समाप्त हुई। परीक्षा में 2,465 आवेदकों ने पंजीकरण कराया था जिसमें 2,286 परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा से 179 ने किनारा कर लिया। परीक्षा में 92.78 प्रतिशत उपस्थिति रही। जूते-चप्पल से लेकर कपड़ों तक पर रही नजरगड़बड़ी और पेपर लीक जैसी आशंकाओं को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। जैमर, बायोमेट्रिक हाजिरी और डिजिटल चेकिंग के साथ-साथ एनटीए के ड्रेस कोड का सख्ती से पालन कराया गया। फुल बाजू के कपड़े, बड़े बटन और भारी ज्वेलरी पहनकर आए छात्रों को केंद्र के बाहर ही इन्हें हटाना पड़ा। कई केंद्रों पर जूते उतरवाकर छात्रों को सैंडल या नंगे पैर परीक्षा हॉल में भेजा गया। फिजिक्स और केमिस्ट्री के सवाल ठीक, बायोलॉजी रहा आसानपरीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर निकली रिया ने बताया कि प्रश्नपत्र में फिजिक्स (भौतिक विज्ञान) और केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) के सवाल इस बार अपेक्षाकृत ठीक थे मगर जीव विज्ञान के प्रश्न सरल लगे। अच्छी रैंक आने की उम्मीद है। नीट परीक्षा देकर बाहर निकलीं रोहा शबनम ने बताया कि इस बार प्रश्न पत्र काफी अच्छा हुआ है। रैंक बेहतर आने की उम्मीद है। पिछली बार की तुलना में इस बार पेपर अच्छा हुआ है। फोटो-21- वेणीमाधव इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों की तलाशी लेते सुरक्षाकर्मी। संव फोटो-21- वेणीमाधव इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों की तलाशी लेते सुरक्षाकर्मी। संव फोटो-21- वेणीमाधव इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों की तलाशी लेते सुरक्षाकर्मी। संव फोटो-21- वेणीमाधव इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों की तलाशी लेते सुरक्षाकर्मी। संव
#NEETExamHeldAmidstTightSecurityAndStrictMeasures;92%OfCandidatesAppeared. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 23:14 IST
Hardoi News: कड़ी सुरक्षा और सख्ती के बीच हुई नीट परीक्षा, 92 फीसदी हुए शामिल #NEETExamHeldAmidstTightSecurityAndStrictMeasures;92%OfCandidatesAppeared. #VaranasiLiveNews
