Sirsa News: गुरबाणी प्रतियोगिता में नमनीत कौर रही प्रथम
कालांवाली। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन मैनेजमेंट कमेटी के अधीन चल रहे तिलोकेवाला के संत मोहन सिंह मतवाला पब्लिक स्कूल की चौथी कक्षा की छात्रा नमनीत कौर निवासी गदराना ने ग्राम फग्गू के गुरुद्वारे में श्री गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित बाणी कंठ (गुरबाणी याद) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर छात्रा को 3100 रुपये नकद पुरस्कार तथा प्रमाण-पत्र प्रदान देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के समस्त स्टाफ ने छात्रा नमनीत कौर उनके परिवार तथा विशेष रूप से विद्यालय के धार्मिक अध्यापक सरदार अवतार सिंह को हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर सतनाम सिंह तथा अवतार सिंह आदि उपस्थित थे। विद्यालय की प्रिंसिपल दविंदर कौर ने छात्रा नमनीत कौर और उनके परिवार को बधाई देते हुए बच्ची को गुरबाणी से सदैव जुड़े रहने का आशीर्वाद दिया।
#NamneetKaurSecuredTheFirstPositionInTheGurbaniCompetition. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 23:09 IST
Sirsa News: गुरबाणी प्रतियोगिता में नमनीत कौर रही प्रथम #NamneetKaurSecuredTheFirstPositionInTheGurbaniCompetition. #VaranasiLiveNews
