Musk vs Altman: एपल के मुकदमे के बीच फिर भिड़े मस्क-ऑल्टमैनट्रेड, दोनों के बीच हुई तीखी बयानबाजी, क्या है वजह?

एआई उद्योग की दो बड़ी हस्तियों एलन मस्क और ओपनएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैम ऑल्टमैन के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद फिर खुलकर सामने आ गया है। एपल द्वारा ओपनएआई के खिलाफ कथित ट्रेड सीक्रेट चोरी का मुकदमा दायर किए जाने के बाद दोनों ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक-दूसरे पर तीखे व्यक्तिगत हमले किए। घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में नई तकनीकों, निवेश और बाजार पर वर्चस्व की होड़ लगातार तेज होती जा रही है। सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार एपल के मुकदमे की खबर सामने आने के बाद एलन मस्क ने एक्स पर सैम ऑल्टमैन को निशाने पर लेते हुए कई पोस्ट किए। उन्होंने ऑल्टमैन पर कटाक्ष करते हुए उन्हें धोखाधड़ी से जोड़ने वाली टिप्पणियां कीं और लगातार कई पोस्ट के जरिए उन पर हमला बोला। कुछ ही देर बाद ऑल्टमैन ने भी जवाब देते हुए मस्क के दावों और उनके व्यवहार पर तंज कसा। एलन मस्क और सैम ऑल्टमैन ने वर्ष 2015 में अन्य वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ मिलकर ओपनएआई की स्थापना एक गैर-लाभकारी शोध संस्था के रूप में की थी। उद्देश्य सुरक्षित और मानव हित में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का विकास करना था। ऑल्टमैन ने भी दिया जवाब मस्क की पोस्ट के बाद सैम ऑल्टमैन ने भी जवाबी हमला किया। उन्होंने लिखा कि ओपनएआई के नए जीपीटी-5.6 सोल मॉडल की गुणवत्ता का सबसे बड़ा प्रमाण यही है कि एलन मस्क फिर से उन पर लगातार टिप्पणी कर रहे हैं। एक अन्य पोस्ट में ऑल्टमैन ने कहा कि उन्हें एपल से कोई भय नहीं है। उन्होंने एप्पल को दुनिया की सबसे सम्मानित और उत्कृष्ट कंपनियों में से एक बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका एपल के प्रति सम्मान है, लेकिन भय नहीं। मस्क की स्पेसएक्स हाल ही में रिकॉर्ड 75 अरब डॉलर का आईपीओ पूरा कर चुकी है। कंपनी भविष्य में अंतरिक्ष आधारित डाटा सेंटर, एंटरप्राइज एआई सेवाओं व अंतरग्रहीय परिवहन परियोजनाओं पर काम की योजना बना रही है।

#World #International #ElonMusk #SamAltman #Openai #AppleTradeSecretsLawsuit #Gpt-5.6 #AiIndustry #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 02:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Musk vs Altman: एपल के मुकदमे के बीच फिर भिड़े मस्क-ऑल्टमैनट्रेड, दोनों के बीच हुई तीखी बयानबाजी, क्या है वजह? #World #International #ElonMusk #SamAltman #Openai #AppleTradeSecretsLawsuit #Gpt-5.6 #AiIndustry #VaranasiLiveNews