MP निगम-मंडल नियुक्तियां: 10 प्राधिकरण, 8 निगम समेत अब तक 60 पद भरे, उज्जैन सबसे आगे

मध्यप्रदेश में निगम-मंडल और प्राधिकरणों में हाल ही में की गई नियुक्तियों में क्षेत्रीय और राजनीतिक संतुलन साफ नजर आया है। अब तक कुल 60 नियुक्तियां की जा चुकी हैं, जिनमें 10 प्राधिकरण, 8 निगम, 5 आयोग, 4 बोर्ड, 3 समितियां और अन्य संस्थान शामिल हैं। इन नियुक्तियों में उज्जैन का दबदबा सबसे ज्यादा रहा है, जहां से 9 नेताओं को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य बनाकर मंत्री दर्जा दिया गया है।इन नियुक्तियों में मुख्यमंत्री मोहन यादव का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है। उनके समर्थकों को प्रमुखता मिली है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के करीबी नेताओं को अच्छी हिस्सेदारी दी गई है, लेकिन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ आए कई नेता अभी भी वेटिंग में है। ये भी पढ़ें-MP Leaders on Election Result:पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत क्या बोले मध्य प्रदेश के नेता | Bhopal News नियुक्तियों में उन नेताओं को प्राथमिकता दी गई है, जिन्हें 2023 विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला या जो कम अंतर से हार गए थे। इसके अलावा पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और लंबे समय से सक्रिय संगठन पदाधिकारियों को भी जगह देकर उन्हें भविष्य के चुनावों के लिए सक्रिय रखने की रणनीति अपनाई गई है।प्रदेश में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से 18, मालवा से 20, बुंदेलखंड से 4, महाकौशल और विंध्य से 5-5 नियुक्तियां की गई हैं। इनमें उज्जैन 9 पदों के साथ सबसे आगे है, जिससे मालवा क्षेत्र का प्रभाव मजबूत दिख रहा है। नियुक्तियों में सामाजिक संतुलन बनाए रखने की भी कोशिश हुई है। 16 पदों पर सवर्ण नेताओं को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि 5 पद एससी-एसटी वर्ग को मिले हैं। ओबीसी और एसटी वर्ग की एक-एक महिला को भी अध्यक्ष पद दिया गया है। साथ ही 4 यादव नेताओं को भी अध्यक्ष बनाया गया है। ये भी पढ़ें-बरगी क्रूज हादसा:4 सदस्यीय कमेटी एसीएस होम की अध्यक्षता में करेगी जांच, 15 दिन में देगी रिपोर्ट भोपाल और इंदौर में तक नियुक्तियां लंबित हालांकि, इंदौर, भोपाल और देवास में अभी भी नियुक्तियां अभी लंबित हैं। इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) और भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) में नामों को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। वहीं 16 नगर निगमों में एल्डरमैन के नाम भी पिछले एक महीने से अटके हुए हैं, जहां सांसद, विधायक और संगठन के बीच तालमेल की कमी सामने आ रही है। ये भी पढ़ें-MP News:एमपी के दो राज्यसभा सांसदों को चुनावी झटका, कुरियन केरल में और मुरुगन तमिलनाडु में हारे प्राधिकरण- विंध्य विकास प्राधिकरण- अध्यक्ष पंचूलाल प्रजापति, उपाध्यक्ष- डॉ. अजय सिंह, संजय तीर्थानी। उज्जैन विकास प्राधिकरण- अध्यक्ष रविेंद्र सोलंकी, उपाध्यक्ष- मुकेश यादव, रवि वर्मा। सदस्य- विजय अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव, रामचंद्र शर्मा, सुशीला जाटवा, दुर्गा बिलोटिया। विशेष क्षेत्र प्राधिकरण ग्वालियर- अध्यक्ष अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष- हरीश मेवाफरोश। ग्वालियर विकास प्राधिकरण- अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया, उपाध्यक्ष- सुधीर गुप्ता, वेद प्रकाश शिवहरे। अमरकंटक विकास प्राधिकरण- अध्यक्ष राजेंद्र भारती। ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण- अध्यक्ष अशोक जादौन, उपाध्यक्ष- उदय वीर सिंह गुर्जर। रतलाम विकास प्राधिकरण- अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष- गोविंद काकर्णी और प्रवीण सोनी। सदस्य- राजेंद्र सिंह गोयल, राजेंद्र मौर्य, धीरज व्यास, राखी व्यास, किरण महावर। मध्य प्रदेश तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण भोपाल- अध्यक्ष विनोद गोटिया। मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय सहरिया विकास प्राधिकरण- अध्यक्ष गुड्डी आदिवासी। जबलपुर विकास प्राधिकरण- अध्यक्ष्स संदीप जैन, उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी। समिति, मंडल और संस्थान मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति- अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा। मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल- अध्यक्ष ओम जैन। महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान- अध्यक्ष कौशल शर्मा। बोर्ड मध्य प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड- अध्यक्ष महेश केवट। मध्य प्रदेश महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड- अध्यक्ष केशव भदौरिया। मध्य प्रदेश खादी एवं ग्रामउद्योग बोर्ड- अध्यक्ष पंकज जोशी, उपाध्यक्ष राकेश जादौन। मध्य प्रदेश कुश समाज कल्याण बोर्ड- अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाह। आयोग मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग- अध्यक्ष रामलाल रौतेल, सदस्य- भगत नेताम, मंगल सिंह धुर्वे। मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग- अध्यक्ष कैलाश जाटव, सदस्य- रामलाल मालवीय, बारेलाल अहिरवार। आयुक्त विभाग के पदेन सचिव होंगे। मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग- अध्यक्ष रेखा यादव और सदस्य साधना स्थापक। मध्य प्रदेश योग आयोग भोपाल- अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह। मध्य प्रदेश युवा आयाेग- अध्यक्ष प्रवीण शर्मा। निगम मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमि. भोपाल- अध्यक्ष रामनिवास रावत और उपाध्यक्ष रामोहन बघेल। मध्य प्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम- अध्यक्ष केशव सिंह बघेल। मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित विकास निगम- प्रशासक- महेंद्र सिंह यादव। मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पाेरेशन लि- अध्यक्ष संजय नगाईच। मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लि- अध्यक्ष केपी यादव और उपाध्यक्ष संजीव कांकर। मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम- अध्यक्ष रवि मालवीय। मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम- अध्यक्ष सौभाग्य सिंह। मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम मर्यादित भोपाल- अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह।

#CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #MpCorporationBoard #PoliticalAppointments #Ujjain #MohanYadav #MpPolitics #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 15:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




MP निगम-मंडल नियुक्तियां: 10 प्राधिकरण, 8 निगम समेत अब तक 60 पद भरे, उज्जैन सबसे आगे #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #MpCorporationBoard #PoliticalAppointments #Ujjain #MohanYadav #MpPolitics #VaranasiLiveNews