तबादला : मोहित अग्रवाल बनाए गए प्रयागराज के नए पुलिस कमिश्नर, पहले रह चुके है एसएसपी

प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में भी बदलाव किया गया है। वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वहीं, प्रयागराज के पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया को अपर पुलिस महानिदेशक (स्थापना), उत्तर प्रदेश लखनऊ भेजा गया है। तबादला सूची के अनुसार, प्रयागराज में तैनात पुलिस उपायुक्त कुलदीप सिंह गुनावत को कानपुर नगर भेजा गया है। उनकी जगह कानपुर नगर में तैनात पुलिस उपायुक्त दिनेश त्रिपाठी को प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा प्रयागराज की 42वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक और जेल प्रशासन एवं सुधार सेवाओं के अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे राजेश कुमार श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ भेजा गया है। इस फेरबदल में प्रयागराज से तीन अधिकारियों का तबादला हुआ है, जबकि दो अधिकारी यहां नई जिम्मेदारी संभालने आएंगे। नए पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त की तैनाती से कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली में बदलाव देखने को मिलेगा। पीयूष मोर्डिया ने इसी साल 30 जुलाई को प्रयागराजपुलिस कमिश्नर का पदभार संभाला था। इस लिहाज से वह करीब चार महीने यहां पुलिस आयुक्त रहे।

#CityStates #Prayagraj #MohitAgarwalIps #PrayagrajPoliceTransfer #MohitAgarwal #PiyushMordia #DineshTripathi #KuldeepSinghGunawat #PoliceCommissionerPrayagraj #PrayagrajPoliceCommissioner #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 27, 2026, 14:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




तबादला : मोहित अग्रवाल बनाए गए प्रयागराज के नए पुलिस कमिश्नर, पहले रह चुके है एसएसपी #CityStates #Prayagraj #MohitAgarwalIps #PrayagrajPoliceTransfer #MohitAgarwal #PiyushMordia #DineshTripathi #KuldeepSinghGunawat #PoliceCommissionerPrayagraj #PrayagrajPoliceCommissioner #VaranasiLiveNews