Rohtak News: पुलिस की तत्परता से लापता मासूम मिला
कलानौर। कस्बे के वार्ड 12 से तीन वर्षीय निखिल खेलते-खेलते पार्क से लापता हो गया। इससे परिवार में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। इस पर प्रभारी निरीक्षक सतपाल के निर्देशन में पुलिस चौकी सिटी कलानौर के प्रभारी उप-निरीक्षक अनिल के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन कर बच्चे की तलाश शुरू की गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मासूम बच्चा मिल गया और परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस के कार्य की प्रशंसा की और टीम का आभार जताया है।
#MissingChildFoundThanksToPolicePromptness #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 11, 2026, 22:30 IST
Rohtak News: पुलिस की तत्परता से लापता मासूम मिला #MissingChildFoundThanksToPolicePromptness #VaranasiLiveNews
