Rohtak News: मिस व मिसेस रोहतक 2026 फैशन शो विजेता सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसीरोहतक। एलपीएस बोसार्ड ने रविवार को दिल्ली रोड स्थित एक निजी होटल में मिस व मिसेस रोहतक-2026 फैशन शो का आयोजन किया। इसमें 67 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता एम्पावरमेंट, सुपर वूमेन तीन श्रेणियों में हुई। प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना व प्रतिभा को मंच देना था। प्रत्येक प्रतिभागी को एलपीएस बोसार्ड की ओर से स्मृति उपहार मिला। विजेता प्रतिभागियों को 11,000 रुपये नकद, सिल्वर कॉइन और क्राउन देकर सम्मानित किया गया।निर्णायक प्रीति कादयान (मिसेस कॉन्जेनियलिटी-2025) और डॉली सतीजा (मिसेस हरियाणा) थीं। उन्होंने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, प्रस्तुति और मंच संचालन के आधार पर विजेताओं का चयन किया। मुख्य अतिथि राजेश जैन, विकास बंसल, संदीप गर्ग और श्वेता चुघ थे। कार्यक्रम का मंच संचालन पल्लवी तुषार हांडा ने किया।

#MissAndMrs.Rohtak2026FashionShowWinnersHonoured #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 27, 2026, 02:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: मिस व मिसेस रोहतक 2026 फैशन शो विजेता सम्मानित #MissAndMrs.Rohtak2026FashionShowWinnersHonoured #VaranasiLiveNews