BHU: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, विवेचक के उपस्थित न होने से टली सुनवाई; कोर्ट ने दी यह तारीख

IIT BHU: बीएचयू परिसर में आईआईटी की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के बहुचर्चित मामले में बृहस्पतिवार को सुनवाई टल गई। फास्टट्रैक कोर्ट (प्रथम) के न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अदालत में सुनवाई के दौरान विवेचक सहजानंद श्रीवास्तव के उपस्थित न होने के कारण कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 2 अप्रैल की तिथि तय की है। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से विवेचक की अनुपस्थिति का हवाला देते हुए नई तिथि दिए जाने का अनुरोध किया गया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। इससे पहले पिछली सुनवाई में आरोपी कुणाल पांडेय और सक्षम पटेल की ओर से अधिवक्ता ने विवेचक से जिरह की थी, जबकि शेष जिरह के लिए 19 मार्च की तारीख निर्धारित की गई थी। गुरुवार को सुनवाई के दौरान एक आरोपी की ओर से अधिवक्ता अदालत में मौजूद रहे, लेकिन विवेचक के नहीं पहुंचने से सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। प्रकरण के अनुसार, 2 नवंबर 2023 की रात बीएचयू परिसर में आईआईटी की एक छात्रा के साथ बाइक सवार तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद पीड़िता की तहरीर पर लंका थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

#CityStates #Varanasi #IitBhu #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 20, 2026, 00:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




BHU: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, विवेचक के उपस्थित न होने से टली सुनवाई; कोर्ट ने दी यह तारीख #CityStates #Varanasi #IitBhu #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #VaranasiLiveNews