यूपी में बवाल: डेढ़ घंटे तक पथराव, फिर लाठीचार्ज, पहले से छतों पर जमा किए थे ईंट-पत्थर; कासगंज उपद्रव की कहानी
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को गांव चहका गुनार में शोभायात्रा के रास्ते को लेकर बवाल हो गया। एक जाति विशेष के लोगों ने गली में ट्रैक्टर, थ्रेशर और अन्य वाहन खड़े कर शोभायात्रा का रास्ता रोक लिया। पुलिस ने रास्ता खुलवाने की कोशिश की तो छतों से पथराव शुरू कर दिया। सूचना पर डीएम और एसपी कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर और बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा। पुलिस ने 10 से ज्यादा उपद्रवियों को हिरासत में लिया। इसके बाद रात में उसी रास्ते से शोभायात्रा को निकाला गया।
#CityStates #Kasganj #Agra #UttarPradesh #KasganjPolice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 15, 2026, 08:21 IST
यूपी में बवाल: डेढ़ घंटे तक पथराव, फिर लाठीचार्ज, पहले से छतों पर जमा किए थे ईंट-पत्थर; कासगंज उपद्रव की कहानी #CityStates #Kasganj #Agra #UttarPradesh #KasganjPolice #VaranasiLiveNews
