Delhi NCR News: आपसी रंजिश में नाबालिग को चाकू गोदा, तीन को पुलिस ने पकड़ा
दयालपुर इलाके में बृहस्पतिवार की घटना, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटीअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। दयालपुर थाना पुलिस ने 16 साल के नाबालिग पर चाकू से हमला करने वाले तीन नाबालिगों को पकड़ लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है। पूछताछ के दौरान नाबालिगों ने बताया कि रंजिश के चलते उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।उत्तर पूर्वी पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे दयालपुर थाना पुलिस को बृजपुरी में बी-ब्लॉक, गली नंबर 10 में नाबालिग को चाकू मारे जाने की सूचना मिली थी। पूछताछ के दौरान शिकायतकर्ता विवेक ने घायल राहुल का तीन नाबालिगों से झगड़ा हो गया था। दो नाबालिगों ने राहुल को पकड़ लिया, जबकि तीसरे ने उसके पेट में चाकू मार दिया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई। पुलिस ने आरोपियों की पहचान करने के बाद तीनों आरोपियों को इलाके से पकड़ लिया।
#MinorStabbedAmidstPersonalEnmity;PoliceApprehendThree. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 25, 2026, 20:15 IST
Delhi NCR News: आपसी रंजिश में नाबालिग को चाकू गोदा, तीन को पुलिस ने पकड़ा #MinorStabbedAmidstPersonalEnmity;PoliceApprehendThree. #VaranasiLiveNews
