Rohtak News: जिलास्तरीय स्पर्धा में महम के खिलाड़ी छाए

माई सिटी रिपोर्टर रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से जिलास्तरीय खेल स्पर्धा का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। राजीव गांधी खेल परिसर में कबड्डी, वॉलीबॉल, बेसबॉल, साॅफ्टबॉल, खो-खो समेत विभिन्न खेलों में जिले के पांचों खंडों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल में महम व साॅफ्टबॉल में सांपला जोन के खिलाड़ी छाए रहे।मंगलवार को वॉलीबॉल के अंडर 19 वर्ग में रोहतक व महम के बीच फाइनल हुआ। इसमें महम ने रोहतक को शिकस्त दी। अंडर 17 वर्ग में भी महम ने कलानौर व अंडर 14 वर्ग में रोहतक को हराकर जीत दर्ज की।साॅफ्टबॉल स्पर्धा में सांपला जोन छाया रहा। यहां की लड़कियों के अंडर-14 वर्ग में रोहतक जोन को 9-4 के अंतर से हरा कर सांपला जोन विजयी रहा। अंडर-19 वर्ग में रोहतक ने सांपला जोन को 6-4 के अंतर से हराया। बेसबॉल के अंडर-14 वर्ग में सांपला जोन ने महम जोन को 8-3 के अंतर से हरा कर जीत दर्ज की।सैनी स्कूल में हुए खो-खो के मुकाबलेबालिकाओं के खो-खो अंडर-14, 17 व 19 वर्ग के मुकाबले सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुए। प्रतियोगिता के संयोजक पीएमएस जीएसएसएस महम के प्राचार्य राजेश नांदल ने बताया कि अंडर-14 बालिका वर्ग में कलानौर खंड ने प्रथम व लाखनमाजरा खंड ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में लाखनमाजरा की टीम विजेता रही। कलानौर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-19 वर्ग में रोहतक प्रथम व महम द्वितीय रहा। प्रतियोगिता के संचालन में कृष्ण कुमार (डीपीई), राखी (डीपीई), संतोष (डीपीई), सविता (पीटीआई), सुनील (पीटीआई), सुमन (डीपी), कोच वीरपाल हुड्डा, कोच रोहित व मोहित (डीपीई) ने निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सैनी स्कूल के प्राचार्य डॉ. रामकुमार सैनी ने प्रतियोगिता में उपस्थित सभी अधिकारियों, टीम प्रभारियों, निर्णायकों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करते हुए विजेता एवं उपविजेता टीमों को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता प्रभारी सुशीला ने कहा कि सभी मुकाबले अनुशासन के साथ संपन्न हुए। 24-राजीव गांधी खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालयी वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता के दौरान खेलत 24-राजीव गांधी खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालयी वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता के दौरान खेलत 24-राजीव गांधी खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालयी वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता के दौरान खेलत

#MehamPlayersShineInDistrict-levelCompetition. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 28, 2026, 19:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: जिलास्तरीय स्पर्धा में महम के खिलाड़ी छाए #MehamPlayersShineInDistrict-levelCompetition. #VaranasiLiveNews