मेरठ में हुआ दिल्ली जैसा हादसा: मकान में लगी आग, बच्ची समेत दो लोगों की मौत; 10 की हालत गंभीर
मेरठ के थाना पल्लवपुरम इलाके के कृष्णानगर डोरली में रविवार रात करीब 2:00 बजे एक मकान में आग लग गई। परिवार में रह रहे 12 सदस्य मकान में दम घुटने से अचेत हो गए। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। सभी लोगों को निकाल कर एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सागर (35) और उसकी बेटी शिवानी उर्फ लाली (8) की मौत हो गई। बाकी 10 परिजनों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगा बताया गया है।
#CityStates #Meerut #UttarPradesh #MeerutFire #FireInMeerutToday #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 04, 2026, 07:27 IST
मेरठ में हुआ दिल्ली जैसा हादसा: मकान में लगी आग, बच्ची समेत दो लोगों की मौत; 10 की हालत गंभीर #CityStates #Meerut #UttarPradesh #MeerutFire #FireInMeerutToday #VaranasiLiveNews
