Chamba News: मंगला स्कूल में शुरू होगा मेडिकल संकाय

शिक्षा मंत्री ने दिया जल्द मंजूरी का भरोसाकरीब 40 विद्यार्थी हैं इच्छुक, 15 पंचायतों के छात्रों को मिलेगी सुविधासंवाद न्यूज एजेंसीमंगला (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगला में जल्द साइंस संकाय शुरू होने की उम्मीद जगी है। विद्यालय में आयोजित उद्घाटन समारोह के दौरान प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के समक्ष मेडिकल संकाय शुरू करने की मांग रखी गई, जिस पर उन्होंने सकारात्मक रुख अपनाते हुए इसे शीघ्र शुरू कराने का आश्वासन दिया।प्रधानाचार्य नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि विद्यालय में मेडिकल संकाय प्रारंभ करने के लिए करीब 40 विद्यार्थियों की सहमति प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह संकाय शुरू होने से क्षेत्र की लगभग 15 पंचायतों के विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में विज्ञान विषय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी। अभी मेडिकल शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को दूर-दराज के स्कूलों में प्रवेश लेना पड़ता है, जिससे उन्हें समय, आर्थिक बोझ और आवागमन की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय रैना ने कहा कि मेडिकल संकाय की शुरुआत केवल एक शैक्षणिक सुविधा नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देने वाला निर्णय होगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली छात्रों को अपने घर के नजदीक ही मेडिकल शिक्षा की तैयारी का अवसर मिलेगा और अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी कम होगा।

#MedicalFacultyToBeStartedAtMangalaSchool. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 30, 2026, 17:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: मंगला स्कूल में शुरू होगा मेडिकल संकाय #MedicalFacultyToBeStartedAtMangalaSchool. #VaranasiLiveNews