Chamba News: मेडिकल कॉलेज को मिले तीन सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर

चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में तीन सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की तैनाती के आदेश जारी हुए हैं। ये डॉक्टर तीन साल तक मेडिकल कॉलेज में अपनी सेवाएं देंगे। इससे अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। सोमवार को उनकी तैनाती के आदेश सरकार ने जारी किए हैं। डॉक्टर चांदनी राठौर फार्माकोलॉजी (औषध विज्ञान), महिला रोग में डॉक्टर टेंजिन और डॉक्टरउर्जा बाली को अनोटमी विभाग में बतौर सीनियर रेजिडेंट तैनात किया गया है। चंबा के साथ-साथ सरकार ने प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी डॉक्टरों की तैनाती की है। चंबा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की 50 फीसदी कमी चल रही है। डॉक्टरों को ओपीडी, वार्ड और प्रशिक्षुओं की पढ़ाई भी करवानी पड़ रही है। तीन सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर आने से ओपीडी से लेकर अन्य विभागों की सेवाओं में भी सुधार देखने को मिलेगा। कहने के लिए मेडिकल कॉलेज में 200 डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं लेकिन, अभी तक यहां 50 फीसदी पद ही भरे गए हैं। इनमें क्लीनिक और नॉन क्लीनिक दोनों शामिल हैं। जिले की पौने छह लाख की आबादी स्वास्थ्य सेवाएं पाने के लिए मेडिकल कॉलेज पर ही निर्भर है। मेडिकल कॉलेज में रोजाना की ओपीडी 1000 रहती है। डॉक्टरों की संख्या बढ़ने से मरीजों को इलाज करवाने में सुविधा होगी। ओपीडी में डाॅक्टरों की संख्या बढ़ेगी। मरीजों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि सरकार ने तीन सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। जल्द ये डॉक्टर चंबा में ज्वाइन कर सकते हैं। इसके बाद स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी।

#MedicalCollegeGetsThreeSeniorResidentDoctors #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 28, 2026, 22:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: मेडिकल कॉलेज को मिले तीन सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर #MedicalCollegeGetsThreeSeniorResidentDoctors #VaranasiLiveNews