विदेश मंत्रालय: जयशंकर का अमेरिका और कैरेबियाई देशों का दौरा, जी20 और क्वाड की बैठकों में होंगे शामिल
विदेश मंत्री एस. जयशंकर 30 और 31 अक्तूबर को अमेरिका के अटलांटा में होने वाली जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि इस दौरे के दौरान जयशंकर क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भी हिस्सा लेंगे और अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। अटलांटा के दौरे के बाद वह एंटीगुआ और बारबुडा के सेंट जॉन्स जाएंगे, जहां 1 से 4 नवंबर तक होने वाली राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक (CHOGM) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस बैठक की थीम समृद्ध राष्ट्रमंडल के लिए साझेदारी और निवेश में तेजी लाना है। भारत ने इस आयोजन में भाग लेने की उम्मीद जताई है। इन बैठकों में भारत को वैश्विक मुद्दों पर दूसरे देशों के साथ बातचीत करने और आपसी सहयोग बढ़ाने का अवसर मिलेगा। खबर अपडेट की जा रही है
#IndiaNews #National #WhenWillJaishankarAttendTheG20ForeignMinist #WhereWillTheQuadForeignMinistersMeetingTake #WhatIsTheChogm2026Theme #WhenIsTheCommonwealthHeadsOfGovernmentMeeti #WhoWillLeadIndia'sDelegationToChogm #WhichMeetingsWillJaishankarAttendInAtlanta #WhatIsJaishankar'sScheduleFromOctober30 #WhereIsTheCommonwealthMeetingBeingHeld #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 12:24 IST
विदेश मंत्रालय: जयशंकर का अमेरिका और कैरेबियाई देशों का दौरा, जी20 और क्वाड की बैठकों में होंगे शामिल #IndiaNews #National #WhenWillJaishankarAttendTheG20ForeignMinist #WhereWillTheQuadForeignMinistersMeetingTake #WhatIsTheChogm2026Theme #WhenIsTheCommonwealthHeadsOfGovernmentMeeti #WhoWillLeadIndia'sDelegationToChogm #WhichMeetingsWillJaishankarAttendInAtlanta #WhatIsJaishankar'sScheduleFromOctober30 #WhereIsTheCommonwealthMeetingBeingHeld #VaranasiLiveNews
