महाराष्ट्र: नवी मुंबई में आग से चार झोपड़ियां जलकर राख, चार वाहन भी क्षतिग्रस्त; लातूर में साहूकार के घर छापा
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में बुधवार सुबह आग लगने से चार झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन झोपड़ियों में रखा घरेलू सामान और चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों के अनुसार, आग सुबह करीब 6:15 बजे वाशी-बेलापुर मार्ग पर पाम बीच रोड के किनारे करावे गांव में लगी। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब 8 बजे तक आग पर काबू पा लिया। नवी मुंबई नगर निगम के दमकल अधिकारी पुरुषोत्तम जाधव ने बताया कि आग से झोपड़ियों में रखा सारा घरेलू सामान जल गया। पास में खड़ी एक स्कूटी और एक इलेक्ट्रिक बाइक पूरी तरह जल गईं। वहीं, एक कार और ऑटो रिक्शा को भी काफी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
#IndiaNews #National #MaharashtraUpdates #MaharashtraUpdatesOf28Oct #Politics #Crime #Mumbai #Thane #MaharashtraNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 11:45 IST
महाराष्ट्र: नवी मुंबई में आग से चार झोपड़ियां जलकर राख, चार वाहन भी क्षतिग्रस्त; लातूर में साहूकार के घर छापा #IndiaNews #National #MaharashtraUpdates #MaharashtraUpdatesOf28Oct #Politics #Crime #Mumbai #Thane #MaharashtraNews #VaranasiLiveNews
