Rohtak News: एमडीयू का कारनामा...300 विद्यार्थियों की गलत विषय में दिखा दी री-अपीयर

करिश्मा रंगारोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में नई शिक्षा नीति लागू होने के साथ ही व्यवस्थागत खामियां भी सामने आने लगी हैं। स्नातक में विषय चयन प्रक्रिया के दौरान हुई गड़बड़ी का खामियाजा अब विभिन्न कॉलेजों के करीब 300 विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। छात्रों का दावा है कि उन्होंने एडमिशन के समय दूसरा विषय चुना था लेकिन रिजल्ट में दूसरे विषय में री-अपीयर दिखा दी गई। इस त्रुटि से विद्यार्थियों का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है।स्नातक स्तर पर छात्रों को सात विषय चुनने होते हैं लेकिन इसी प्रक्रिया में भारी लापरवाही सामने आई है। छात्रों का कहना है कि उन्होंने जिन विषयों का चयन किया था, उनसे अलग विषयों में परिणाम जारी कर दिया। कई छात्रों को ऐसे विषयों में री-अपीयर दे दी जिनकी उन्होंने न तो पढ़ाई की और न ही परीक्षा दी। संवादगलती विवि प्रशासन की, छात्रों से जमा करा रहे 300 रुपये फीससमस्या के समाधान के लिए छात्रों को विश्वविद्यालय जाकर प्रार्थना पत्र देना पड़ रहा है। साथ ही, विषय बदलवाने के लिए 300 रुपये की फीस भी जमा करवाई जा रही है। छात्रों का आरोप है कि गलती प्रशासन की है लेकिन आर्थिक बोझ उन पर डाला जा रहा है। कॉलेज से लेक्चरर के हस्ताक्षर सहित प्रमाण भी लाना पड़ रहा है कि छात्र ने संबंधित विषय की कक्षा लगाई है।संस्कृत विषय चुना, अंग्रेजी में री-अपीयरएक छात्रा ने बताया कि उन्होंने एडमिशन के समय संस्कृत विषय चुना था लेकिन बीए प्रथम वर्ष के पहले सेमेस्टर में ही रिजल्ट में अंग्रेजी विषय में री-अपीयर दिखा दी गई। अब वह समस्या के समाधान के लिए कॉलेज और विवि के चक्कर काट रही है। छात्रा को अपनी उपस्थिति का प्रमाण लेकर परीक्षा सदन में प्रस्तुत करना पड़ रहा है। इस पूरे मामले में विवि और कॉलेज प्रशासन एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। छात्र जब कॉलेज जाते हैं तो उन्हें विवि भेज दिया जाता है और विवि में कॉलेज की गलती बताकर लौटा दिया जाता है। इससे छात्रों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। स्नातक प्रथम वर्ष के कुछ विद्यार्थियों की विषय बदलाव संबंधी समस्या सामने आई है। इनकी फीस जमा होने पर परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा। - डॉ. राहुल रिषि, परीक्षा नियंत्रक एमडीयू

#MDU'sMisdeed...300StudentsWereShownRe-appearancesInTheWrongSubject. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 02:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: एमडीयू का कारनामा...300 विद्यार्थियों की गलत विषय में दिखा दी री-अपीयर #MDU'sMisdeed...300StudentsWereShownRe-appearancesInTheWrongSubject. #VaranasiLiveNews