Dehradun News: मेट, बेलदार कर्मचारी संघ का गुस्सा फूटा प्रदर्शन
लोनिवि के प्रमुख अभियंता कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना अमर उजाला ब्यूरो देहरादून। लंबित मांगों पर अमल न होने से नाराज आउट सोर्सिंग मेट, बेलदार कर्मचारी संघ का गुस्सा फूटा। कर्मचारियों ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन कर धरना दिया। कर्मचारियों ने कहा कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह ने कहा कि विभाग की ओर से 744 कर्मचारियों को प्रयाग पोर्टल के माध्यम से समायोजित करने का आश्वासन मिला था लेकिन काफी समय बाद भी इस पर अमल नहीं किया गया। जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है। वहीं जिस फर्म पर कर्मचारियों के लाखों रुपये की देनदारी है। विभाग की ओर से उसी फर्म को आउटसोर्सिंग एजेंसी बनाने की तैयारी है। धरना देने वालों में महामंत्री तेजपाल शाह, भूपेंद्र नाथ, पप्पू लाल, वेशाखी दास, कपिल चमोली, शिवभजन, प्रताप सिंह, मनवीर सिंह, हरीश कुमार, अंजलि देवी, रेशमा, पुष्पा , लक्ष्मी आदि शामिल रहे।
#Mate #BeldarEmployeesUnion'sAngerEruptedInProtest #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 20:44 IST
Dehradun News: मेट, बेलदार कर्मचारी संघ का गुस्सा फूटा प्रदर्शन #Mate #BeldarEmployeesUnion'sAngerEruptedInProtest #VaranasiLiveNews
