Kangra News: धनतेरस के लिए सजे बाजार, सोना-चांदी, वाहन और बर्तनों की खरीद पर छूट के ऑफर

धर्मशाला। धनतेरस से एक दिन पहले जिलेभर के बाजारों में त्योहारी रौनक छा गई है। शुक्रवार को होने वाले पर्व के लिए दुकानदारों ने विशेष तैयारियां की हैं। वीरवार को शहर के बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी रही।सराफा बाजार में सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सजावटी सामान तक की दुकानें और छूट के ऑफर ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। इसके साथ ही कई उत्पादों के पैकेज तैयार किए गए हैं। शुभ मुहूर्त में नई वस्तुएं और वाहन खरीदने की परंपरा के चलते लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी की तैयारी में जुटे हैं।कारोबारियों को उम्मीद है कि धनतेरस के दिन बाजार में अच्छी बिक्री होगी। सराफा कारोबारियों ने ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर पेश किए हैं। कुछ ज्वेलर्स 10 ग्राम या इससे अधिक सोने की खरीद पर निश्चित उपहार दे रहे हैं। वहीं, चांदी के सिक्कों के साथ मछली, कछुआ और हाथी की आकृतियों की मांग बनी हुई है।धनतेरस पर नए बर्तन खरीदने की परंपरा के चलते बर्तन विक्रेताओं ने भी खास तैयारियां की हैं। स्टील के साथ तांबे, पीतल और कांसे के बर्तनों की बिक्री पर कारोबारियों की नजर है। उधर, झाडू की मांग के लिए चलते कारोबारियों ने पर्याप्त स्टॉक मंगवाया है।10 ग्राम से अधिक सोने की खरीद पर ग्राहकों को निश्चित उपहार दिया जा रहा है। चांदी की मछली, कछुआ, हाथी और सिक्के ग्राहकों की विशेष पसंद बने हुए हैं। -सौरव, स्वर्णकार, बड़ोल, धर्मशालाबर्तन बाजार में तांबे और पीतल की पूछग्राहक तांबे की थालियों, पूजा सामग्री और घरेलू इस्तेमाल के बर्तनों में रुचि दिखा रहे हैं। राखी, बर्तन विक्रेता, दाड़ी, धर्मशालावाहन कारोबार को उम्मीदधनतेरस पर वाहन खरीदने की परंपरा का असर ऑटोमोबाइल बाजार में भी दिख रहा है। ग्राहकों ने पहले से बुकिंग करवाई है, हालांकि इस बार पिछले साल के मुकाबले बुकिंग कम रही है। कांगड़ा स्थित होंडा शोरूम के प्रबंधक समीर बस्सी ने बताया कि धनतेरस के लिए ग्राहकों की ओर से एडवांस बुकिंग करवाई गई है लेकिन आंकड़ा पिछले साल से कम है। वहीं, जसूर स्थित बजाज एजेंसी के सेल्स एग्जीक्यूटिव संगम ने बताया कि शुक्रवार को एजेंसी में ग्राहकों की अच्छी आवाजाही की उम्मीद है। धनतेरस की बिक्री को लेकर एजेंसी में तैयारियां की गई हैं।मिट्टी के दीयों से सजावटी तोरण तक, स्वदेशी सामान की मांगबाजार में स्थानीय उत्पादों की भी अच्छी मौजूदगी है। मिट्टी के सादे और रंगीन दीये, करवे, रंगोली के रंग, सजावटी तोरण और इलेक्ट्रॉनिक लड़ियां ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। लोकल फॉर वोकल की भावना के तहत स्थानीय स्तर पर तैयार सजावटी वस्तुएं भी खरीदारी के विकल्पों में शामिल हैं। इससे छोटे दुकानदारों और कारीगरों को भी त्योहारी कारोबार की उम्मीद है।गंगथ में पीतल के बर्तनों के बाजार में हलचलकांगड़ा जिले का गंगथ कभी पीतल के बर्तनों के बड़े कारोबार के लिए जाना जाता था। करीब तीन दशक पहले यहां बड़ी संख्या में कारीगर बलटोही, गागर और बाल्टियां तैयार करते थे। गांव-गांव तक इनकी बिक्री होती थी लेकिन स्टील और रेडीमेड बर्तनों के बढ़ते चलन ने इस पारंपरिक कारोबार को सीमित कर दिया। अब यहां करीब पांच भट्ठियां ही बची हैं। धनतेरस पर इस कारोबार में फिर हलचल बढ़ती है। गंगथ में आठ से 40 किलो तक वजन की पीतल की बलटोही तैयार की जाती हैं, जिनकी कीमत 12 हजार से 40 हजार रुपये तक है। कांगड़ा के अलावा सीमावर्ती राज्यों से भी ग्राहक इन्हें खरीदने पहुंचते हैं। पारंपरिक तरीके से तैयार ये बर्तन आज भी गंगथ की कारीगरी और पहचान को जीवित रखे हुए हैं।धनतेरस पर बाजार में सामान के दामसामान कीमतमिट्टी के सादे दीये 3 से 70 रुपयेडिजाइनर और रंगीन दीये 70 से 300 रुपये प्रति पीसमिट्टी का करवा 25 से 150 रुपयेसजावटी बंदनवार 50 से 600 रुपयेइलेक्ट्रॉनिक लड़ियां 80 से 1,000 रुपयेरंगोली के रंग 50 से 300 रुपयेआर्टिफिशियल फूलों की माला 50 से 400 रुपयेतांबा 2,400 से 3,000 रुपये प्रति किलोकांसा 1,800 से 2,200 रुपये प्रति किलोएल्युमिनियम 500 से 600 रुपये प्रति किलो

#MarketsDeckedOutForDhanteras;DiscountOffersAvailableOnPurchasesOfGold #Silver #Vehicles #AndUtensils. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 06, 2026, 02:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: धनतेरस के लिए सजे बाजार, सोना-चांदी, वाहन और बर्तनों की खरीद पर छूट के ऑफर #MarketsDeckedOutForDhanteras;DiscountOffersAvailableOnPurchasesOfGold #Silver #Vehicles #AndUtensils. #VaranasiLiveNews