Manipur: बच्चों की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, मशाल के साथ सड़कों पर उतरे हजारों लोग; सुरक्षाबलों के साथ झड़प
मणिपुर में हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। इंफाल पश्चिम जिले में हजारों लोगों ने प्रशासन के आदेशों को नजरअंदाज करते हुए गुरुवार शाम मशाल जुलूस निकाला। यह जुलूस 7 अप्रैल को बिष्णुपुर जिले के त्रोंग्लाओबी में हुए बम धमाके के खिलाफ था, जिसमें दो मासूम बच्चों की जान चली गई थी। यह भी पढ़ें - 2023 का महिला आरक्षण कानून लागू: अधिसूचना जारी होने के बाद बोले पीएम मोदी- नारी शक्ति मजबूत भारत की पहचान हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन शाम करीब सात बजे सिंगजामेई इलाके से शुरू हुआ यह प्रदर्शन देखते ही देखते बड़ा रूप ले गया। लोग हाथों में मशाल लेकर सड़कों पर उतर आए और हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करने लगे। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए करीब दो किलोमीटर तक मार्च करते हुए चिंगामथक तक पहुंच गए, जो मुख्यमंत्री के आवास, पुलिस मुख्यालय और लोक भवन के पास का इलाका है। निषोधाज्ञा लागू होने के बाद भी सड़कों पर उतरे लोग हालांकि, इलाके में पहले से ही निषोधाज्ञा लागू थी, जिसके तहत शाम पांच बजे से सुबह पांच बजे तक लोगों के घर से बाहर निकलने पर रोक है। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका और वापस जाने को कहा, लेकिन भीड़ नहीं मानी। इसके बाद स्थिति धीरे-धीरे बिगड़ती चली गई। यह भी पढ़ें - Maharashtra: हिडमा का गुणगान करने वाले गाने पर किया डांस, दो छात्रों पर दर्ज हुई एफआईआर; जानें पूरा मामला (ये खबर अपडेट की जा रही है)
#IndiaNews #National #Manipur #ImphalWest #Protest #ProtestInImphal #Clashes #ChildrenKilling #TorchRally #TronglaobiBombAttack #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 17, 2026, 07:22 IST
Manipur: बच्चों की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, मशाल के साथ सड़कों पर उतरे हजारों लोग; सुरक्षाबलों के साथ झड़प #IndiaNews #National #Manipur #ImphalWest #Protest #ProtestInImphal #Clashes #ChildrenKilling #TorchRally #TronglaobiBombAttack #VaranasiLiveNews
