Aligarh News: माइनर कटने से मक्का-मूंग की फसल जलमग्न

त्यौर से आ रहे माइनर के कटने से किसानों की लगभग 25 बीघा जमीन मक्का और मूंग की फसल जलमग्न हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि माईनर करीब चार महीने पहले भी कट गयी थी, जिससे काफी लोगों की फसल तब भी बर्बाद हो गई थी। अब माइनर कटने से वीरी सिंह की तीन बीघा मक्का, मुकेश कुमार की दो बीघा मक्का, सत्यप्रकाश की चार बीघा मक्का, संजू सिंह की पांच बीघा ज्वार, सूकम्बर सिंह की तीन बीघा मक्का, सोनपाल सिंह की तीन बीघा मूंग में पानी भर जाने से फसल बर्बाद हुई है। इसकी सूचना नहर विभाग के अधिकारियों को दी गई, तब कहीं जाकर जेसीबी से माइनर के कटान को रुकवाया गया।

#AligarhNews #MizeAndMung #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 06:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: माइनर कटने से मक्का-मूंग की फसल जलमग्न #AligarhNews #MizeAndMung #VaranasiLiveNews