महाराष्ट्र: पालघर में घर में घुसकर महिला की हत्या और लूट, आरोपी यूपी से गिरफ्तार; मुंबई लोकल में पावर बैंक फटा
महाराष्ट्र में पालघर पुलिस को बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या और फिर सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार होने के सनसनीखेज मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और गोपनीय जानकारी के आधार पर उत्तर प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी किए गए करीब 90 हजार रुपये मूल्य के सभी आभूषण बरामद किए गए हैं। पालघर पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह वारदात 10 अक्टूबर की शाम 6 बजे से 11 अक्टूबर की सुबह 9:15 बजे के बीच हुई। पालघर के देवीशा रोड स्थित तुलसी दर्शन गिरिराज बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर फ्लैट नंबर 201 में रहने वाली शोभा अनिलकुमार पंडित (61) को निशाना बनाया गया।आरोपियों ने घर में घुस कर दोनों अलमारियों का सामान खंगाला और सामान जमीन पर बिखेर दिया। इसके बाद शोभा पंडित के गले से सोने की चेन और लॉकेट, कानों के आभूषण तथा पैरों की चांदी की पायल लूट ली। वारदात के दौरान महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। जांच के दौरान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की लालगंज तहसील के ठेकमा बाजार निवासी रिंकू समशेर माली (36) और राजू वीरेंद्र जायसवाल (28) को हिरासत में लिया गया। ट्रेन के महिला डिब्बे में पावर बैंक फटने से आग लगी मुंबई की लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में यात्री के बैग के अंदर रखे पावर बैंक में विस्फोट हो गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। दादर से बदलापुर जाने वाली लोकल ट्रेन में शुक्रवार दोपहर करीब 12ः30 बजे हादसा हुआ। मध्य रेलवे (सीआर) के एक प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेन के घाटकोपर स्टेशन पहुँचने से ठीक पहले एक संदिग्ध पावर बैंक में विस्फोट के बाद एक महिला का बैग में आग पकड़ ली। डिब्बे में घना धुआँ भर गया, जिससे यात्रियों को आपातकालीन जंजीर (अलार्म चेन) खींचनी पड़ी। सतर्क यात्रियों ने जलते हुए बैग को बाहर निकाला और पानी से आग बुझाई। अधिकारी ने बताया कि भले ही कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन महिला यात्री का सारा सामान नष्ट हो गया।
#IndiaNews #National #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 25, 2026, 05:19 IST
महाराष्ट्र: पालघर में घर में घुसकर महिला की हत्या और लूट, आरोपी यूपी से गिरफ्तार; मुंबई लोकल में पावर बैंक फटा #IndiaNews #National #VaranasiLiveNews
