सुर्खियां: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा; यूपी पीईटी परीक्षा आज से; 44 शहरों में AMC परीक्षा का दूसरा चरण

आज रविवार, 25 अक्तूबर 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। दिल्ली-NCR में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश से मौसम बदला है, वहीं बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवात को लेकर आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में सतर्कता बढ़ाई गई है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ओडिशा दौरा टाल दिया गया है। उत्तर प्रदेश में आज से PET परीक्षा शुरू हो रही है, करीब 35 लाख अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे, जिसके लिए अतिरिक्त बसों और ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। वहीं, अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के दूसरे चरण में 44 शहरों के 30 हजार से अधिक छात्र शामिल होंगे। दूसरी ओर, दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए ग्रैप लागू होने के बावजूद सड़कों पर धूल की समस्या बनी हुई है और चार नई एंटी-स्मॉग गन उतारने की तैयारी है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में

#IndiaNews #National #TopNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 25, 2026, 02:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सुर्खियां: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा; यूपी पीईटी परीक्षा आज से; 44 शहरों में AMC परीक्षा का दूसरा चरण #IndiaNews #National #TopNews #VaranasiLiveNews