विवाद: रेलवे स्टेशनों पर छठ गीत बजाए जाने पर सियासत, उद्धव ठाकरे की पार्टी ने जताया विरोध
छठ पूजा से पहले मुंबई के कुछ रेलवे स्टेशनों पर छठ गीत बजाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) ने रेलवे की उद्घोषणा प्रणाली में सांस्कृतिक आयोजनों के लिए गीत गाए जाने पर शिकायत दर्ज कराई है। शिवसेना (यूबीटी) की पार्षद माधुरी मांजरेकर ने इसका विरोध करते हुए रेलवे प्रशासन से शिकायत की है। माधुरी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर तेज आवाज में गाने बजाकर यात्रियों को परेशाना करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिवसेना के प्रवक्ता संजय निरुपम ने विरोध को संकीर्ण मानसिकता का प्रतीक है। वहीं, महाराष्ट्र भाजपा प्रवक्ता ने मराठी त्योहारों के गीत भी बजाने की वकालत की, जबकि प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गीत बजाने में बुराई क्या है इस पूरे विवाद पर मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि विभिन्न अवसरों पर रेलवे स्टेशनों पर खास विषयों से जुड़े जिंगल और जागरूकता संदेश प्रसारित किए जाते हैं। ये गाने यात्रियों के लिए जरूरी सूचनाओं के प्रसारण में लगने वाले समय के अलावा उपलब्ध अतिरिक्त समय में बजाए जाते हैं। विवाद पर सफाई देते हुए मध्य रेलवे (सीआर) के एक प्रवक्ता ने कहा कि अलग-अलग मौकों पर रेलवे स्टेशनों पर विशेष विषयों से जुड़े जिंगल और जागरूकता संदेश बजाए जाते हैं। प्रवक्ता ने कहा, "मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और लोकमान्य तिलक टर्मिनस समेत कुछ स्टेशनों पर छठ पूजा से पहले भोजपुरी गाने बजाए जा रहे हैं। इन स्टेशनों से त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ये गाने यात्रियों के लिए जरूरी सूचनाओं की घोषणा के बाद उपलब्ध अतिरिक्त समय में बजाए जाते हैं।
#IndiaNews #National #Maharashtra #Mumbai #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 13, 2026, 03:25 IST
विवाद: रेलवे स्टेशनों पर छठ गीत बजाए जाने पर सियासत, उद्धव ठाकरे की पार्टी ने जताया विरोध #IndiaNews #National #Maharashtra #Mumbai #VaranasiLiveNews
