प्रयागराज : एसआरएन अस्पताल में अधिवक्ता के साथ बदसलूकी पर भड़के वकील, किया चक्काजाम

एसआरएन अस्पताल में अधिवक्ता सर्वेश शुक्ला के साथ दो दिन पूर्व हुए बदसलूकी के खिलाफ अधिवक्ताओं ने सोमवार को सड़क जाम करके विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि आए दिन वकीलों के साथ अपमान जनक व्यवहार किया जा रहा है। इसके पहले भी कई बार इस तरीके की घटनाएं हो चुकी हैं बावजूद इसके यह कृत्य रुक नहीं रहा है। इसके खिलाफ अधिवक्ता आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य हो गए हैं। अधिवक्ता सर्वेश शुक्ला से मारपीट के मामले में स्वरूप रानी अस्पताल परिसर में अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन किया। मामले में कड़ी कार्रवाई को मांग करते हुए अनिश्चितकालीन प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतर गए हैं।स्वरूप रानी परिसर अस्पताल में एसीपी विवेक यादव और एसीपी निकिता श्रीवास्तव कई थानों के प्रभारी और पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद हैं।

#Crime #Prayagraj #SrnHospitalPrayagraj #PrayagrajSrnHospital #AllahabadHighCourt #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 26, 2026, 13:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




प्रयागराज : एसआरएन अस्पताल में अधिवक्ता के साथ बदसलूकी पर भड़के वकील, किया चक्काजाम #Crime #Prayagraj #SrnHospitalPrayagraj #PrayagrajSrnHospital #AllahabadHighCourt #VaranasiLiveNews