मां गंगा की गोद में दीपदान: सीएम योगी की मां को दी श्रद्धांजलि, श्रद्धालुओं ने रखा दो मिनट का मौन; गंगा आरती

काशी के गंगा घाट पर शनिवार को भक्ति के साथ संवेदना और श्रद्धा का भाव भी दिखाई दिया। विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिवंगत माता सावित्री देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। अर्चकों और गंगा सेवा निधि के पदाधिकारियों ने मां गंगा की गोद में दीपदान कर उनकी आत्मा की शांति और सद्गति के लिए बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ से प्रार्थना की। इस दौरान आरती में शामिल श्रद्धालुओं ने दो मिनट का मौन रखकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। गंगा आरती के दौरान पूरा दशाश्वमेध घाट शोक और श्रद्धा के भाव से सराबोर नजर आया। मां गंगा के तट पर दीपदान के साथ दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की गई। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने कहा कि ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। यही काशीवासी बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ और मां गंगा से कामना करते हैं।

#CityStates #Varanasi #YogiAdityanath #SavitriDevi #VaranasiNews #GangaAarti #DashashwamedhGhat #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 21, 2026, 23:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मां गंगा की गोद में दीपदान: सीएम योगी की मां को दी श्रद्धांजलि, श्रद्धालुओं ने रखा दो मिनट का मौन; गंगा आरती #CityStates #Varanasi #YogiAdityanath #SavitriDevi #VaranasiNews #GangaAarti #DashashwamedhGhat #VaranasiLiveNews